Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई
    • महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश
    • बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है
    • 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव भाजपा के 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
    • उमर अब्दुल्ला को भाजपा ने भेजा मानहानि का नोटिस
    • राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
    • संजय कुमार चेयरमैन द अध्ययन का सनातन धर्म ज्योतिषी ज्ञान व संतों की प्रेरणा पर चलने का प्रयास
    • भाजपा, आरएसएस और विहिप ने भगवान राम के नाम पर चंदा इकट्ठा किया : खेड़ा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»बेटी के दूसरे धर्म में की शादी करने पर पति को पीटकर मार डाला
    न्यूज़

    बेटी के दूसरे धर्म में की शादी करने पर पति को पीटकर मार डाला

    adminBy adminJuly 4, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद, 04 जुलाई (ता)। फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले में बीती गत रात आगरा के युवक दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा (30) की ससुरालीजन ने सरेराह पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पक्ष बेटी के गैर धर्म के युवक से शादी करने से नाराज था। मृतक की पत्नी भोली ने कहा कि मेरे ही परिवार वालों ने धोखे से बुलाकर मेरा सुहाग उजाड़ दिया। मेरे सामने मेरे पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और मैं बेसहारा होकर सिर्फ चीखती-चिल्लाती रही। अब मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है, अपने पति के कातिलों को फांसी की सजा दिलाना। यह रुंधे गले और बदहवास हालत में मृतक देवेश की पत्नी भोली उर्फ बिल्ली ने पुलिस और मीडिया के सामने कहा।
    भोली ने कहा कि उसका मायका पक्ष अक्सर उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह करीब पांच महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसी दौरान आगरा में अबुल उल्लाह दरगाह (न्यू आगरा) के पास उसकी मुलाकात देवेश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने गुरुग्राम के एक मंदिर में जाकर शादी कर ली थी। शादी के बाद वह दो बार पति के साथ मायके आ चुकी थी, लेकिन उसका भाई समीर इस रिश्ते से सबसे ज्यादा नाखुश था और अक्सर देवेश की हत्या करने की धमकी देता था। पीड़िता भोली के अनुसार उसके पिता हुसैन मोहम्मद और तीन भाई बकरी खरीदने और बेचने का कारोबार करते हैं। वारदात के वक्त समीर के अलावा बाकी दो भाई काम के सिलसिले में घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर समीर और मायके के अन्य सदस्यों ने देवेश पर हमला कर दिया।
    आगरा के खांड़ा, बरहन निवासी दाऊजी उर्फ देवेश शर्मा ने करीब चार महीने पहले थाना रामगढ़ क्षेत्र के छपरिया मोहल्ले की एक 22 वर्षीय भोली उर्फ बिल्ली से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह उसे लेकर गुडगांव में रहने लगा और वहां हलवाई का काम करता था। बीती गत रात दोनों को ससुरालियों ने साजिश के तहत सामाजिक तौर पर शादी कराने का झांसा देकर बुलाया। इसके बाद बृहस्पतिवार रात 8 बजे करीब साले समीर ने जीजा देवेश को शराब पिलाई और इसके बाद घर से करीब 150 मीटर दूर बिलाल मस्जिद के सामने समीर ने अपने पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान, दोस्त सैफ निवासी आकाशवाणी रोड, रामगढ़ के साथ मिलकर बेरहमी से पीटकर और नगीना के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में ताला डालकर भाग गए। इस दौरान देवेश की पत्नी भोली पति को बचाने की गुहार लगाती रही। 8ः30 बजे सूचना पर पुलिस पहुंची।
    पुलिस को गत सुबह मुख्य आरोपी समीर उर्फ अत्तू के हसमतनगर गड्ढा क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि जब पुलिस ने उसे घेरा, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली समीर के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा पुलिस ने गत दिवस दिन में पिता हुसैन मोहम्मद, मां नगीना उर्फ नग्गो, बहन मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया।

    firozabad Husband beaten to death after daughter marries into another religion. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ‘तुम्बाड 2’ में आलिया भट्ट के आने से फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई

    July 14, 2026

    महंगाई व आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी : जयराम रमेश

    July 14, 2026

    बिना मुकदमे हिरासत में रखने संबंधी बंगाल में बने कानून इमरजेंसी की याद दिलाता है

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.