Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश
    टेक्नोलॉजी

    ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 03 जुलाई। भारत सरकार ने सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इंटरनेट जगत के दो सबसे बड़े प्लेटफॉर्म—गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर—को तत्काल प्रभाव से तीन मोबाइल ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने (डिलीट करने) का कड़ा निर्देश दिया है. इन ऐप्स के नाम BAT-BMS, Epoch-i-ion और Lossigy हैं.

    पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में ई-रिक्शा चालकों को अजीब और खतरनाक समस्या का सामना करना पड़ रहा था. चलते-चलते अचानक ई-रिक्शा बीच सड़क पर ठप हो रहे थे. जांच में सामने आया कि कुछ शरारती तत्व और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सिर्फ व्यूज और मजे के लिए इन तीन ऐप्स का गलत इस्तेमाल कर रहे थे. दरअसल, इन बजट ई-रिक्शा में जो लिथियम-आयन बैटरी लगी होती है, उसका मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) ब्लूटूथ से जुड़ा होता है. कई कंपनियां इसमें सुरक्षा के लिए पासवर्ड नहीं लगाती हैं.

    इन ऐप्स की मदद से कोई भी अनजान व्यक्ति 10 से 15 मीटर की दूरी से ही ई-रिक्शा के ब्लूटूथ को हैक कर लेता था और बिना ड्राइवर की मर्जी के गाड़ी की पावर सप्लाई को सीधे बंद (स्विच ऑफ) कर देता था.

    इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने और ई-रिक्शा ऑपरेटरों की शिकायतों के बाद सरकार तुरंत एक्शन में आई. आईटी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने एक कार्यक्रम में साफ किया कि जैसे ही यह मामला सरकार के संज्ञान में आया, तुरंत दोनों कंपनियों को आदेश जारी कर इन ऐप्स को ब्लॉक करवा दिया गया.

    उन्होंने कहा कि ऐप स्टोर्स की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर ऐसे ऐप्स को जगह न दें जो आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हों या किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि को बढ़ावा देते हों. सरकार अब डिजिटल स्टोर्स के लिए नए और कड़े नियम बनाने पर विचार कर रही है ताकि भविष्य में देश के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे ऐप्स डाउनलोड न किए जा सकें.

    सुरक्षा के लिए क्या करें चालक?
    इस प्रतिबंध से गरीब ई-रिक्शा चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है. सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चालकों को तुरंत अपने बैटरी सर्विस सेंटर पर जाकर अपने ब्लूटूथ का ‘डिफॉल्ट पासवर्ड’ बदलवा लेना चाहिए, ताकि कोई अन्य ऐप उनकी गाड़ी को रिमोट से कंट्रोल न कर सके.

    BAT BMS APP BAN E RICKSHAW BATTERY HACKING tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.