Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»वीआईपी दर्शन करवाने में टिन्नू गैंग लाखों का करता था खेल
    देश

    वीआईपी दर्शन करवाने में टिन्नू गैंग लाखों का करता था खेल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 03 जुलाई। राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू एक गैंग बनाकर वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली करता था। जेल गए आरोपी उसके गैंग के साथी थे। रोजाना रकम का बंटवारा होता था यह खेल प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अधिक बढ़ गया था। एसआईटी जांच में इसका खुलासा हुआ है। दरअसल मंदिर में सामान्य श्रद्धालु कतारों में दर्शन करते हैं। इसमें काफी वक्त लगता है। वहीं, वीआईपी प्रोटोकॉल में चंद मिनट में दर्शन हो जाते हैं। इसके लिए वीआईपी पास ट्रस्ट की ओर से जारी होते हैं, जो निशुल्क हैं, लेकिन इसी में पूरा खेल होता था श्रद्धालुओं को आसानी से भव्य दर्शन करवाने की बात बताकर रुपये वसूले जाते थे। यह गैंग आपस में मिलकर लाखों रुपये का वारा न्यारा करता था।

    होटल, होम स्टे वालों के जरिये फैला जाल
    आरोपियों ने अयोध्या के दर्जनों होटल, होम स्टे और धर्मशालाओं में संपर्क कर रखा था। वहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं से होटल या होम स्टे मालिक वीआईपी दर्शन करवाने की बात करते थे। प्रति श्रद्धालु 500 से 1000 रुपये तक वसूले जाते थे। श्रद्धालु आर्थिक रूप से अधिक मजबूत होने पर दो-दो हजार या उससे भी अधिक रकम लेते थे। उसके बाद ये सभी टिन्नू एंड कंपनी से संपर्क कर डिटेल साझा करते थे। ये सभी वीआईपी पास बनवाकर दर्शन करवाते थे।

    चंद मिनट में तैयार करते थे पास
    होटल से श्रद्धालुओं को लाने की जिम्मेदारी अनुकल्प, करुणेश, मनीष, अविनाश और लवकुश आदि की रहती श्री फिर टिन्नू चंपत, अनिल मित्र और गोपाल राव की आईडी का इस्तेमाल कर पास बना देता था। इन छह के अलावा कई और वहां के कर्मी इस पूरे खेल में शामिल हैं।

    विशेष अवसरों पर इनकी होती थी चांदी
    वीआईपी रूट व गेट के पास एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है, वह है छोटू का। जिस किसी को वीआईपी दर्शन करने हो, वह छोटू से संपर्क करे, तत्काल जाएगा। क्योंकि छोटू ने भी टिन्नू व अन्य कई लोगों से संपर्क बना रखा है। रकम लेकर दर्शन करवाता है और फिर रकम का बंटवारा होता है।

    am-mandir-chadhava-chori ayodhya tazza khabar tazza khabar in hindi tinnu-yadav uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.