Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, होर्मुज में अमरीका को जबरदस्त झटका
    • जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
    • खुद अपनी गलतियां बताएगी कार
    • शामली धर्मांतरण मामले में आयुष बोला कि अपनी मर्जीं से इस्लाम धर्म अपनाया है
    • रिलीव हुए रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव
    • एसपी सिटी ने बेगमपुल पर खुलेआम जाम छलका रहे 11 लोग पकड़े
    • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी लाएं
    • टैक्स खत्म होने से भारतीय बॉन्ड में आया एक साल का सर्वाधिक निवेश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शहरवासियों को मिलेंगी 200 नई रोड साइड पार्किंग
    देश

    शहरवासियों को मिलेंगी 200 नई रोड साइड पार्किंग

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 09 जून (प्र)। सड़कों के निर्माण कार से परेशान शहर वासियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों का काम पूरा होते ही शहर के जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। इस योजना में शामिल आठ सड़कों के किनारे लगभग 200 नए रोड साइड पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, जहां लोग वाहन खड़ा कर सकेंगे।

    नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि नई पार्किंग बनने के बाद सड़क किनारे लगभग 2500 वाहन व्यवस्थित ढंग से खड़े हो सकेंगे। सबसे छोटे पार्किंग स्थल में न्यूनतम पांच कारें और 20 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे से तेजगढ़ी चौराहे तक फुटपाथ और सड़क के बीच की जगह में दो से 4.50 मीटर चौड़ी रोड साइड पार्किंग बनाने का काम चल रहा है। इस रोड पर 65 पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता निर्माण अनुभाग शिरीष सिंह ने कहा कि शुरू में दोनों तरफ 48 रोड साइड पार्किंग बनाना तय हुआ था, लेकिन स्थानीय व्यापारियों की मांग पर अब 65 स्थल कर दिए गए हैं। गढ़ रोड पर दोनों तरफ 7.50 मीटर चौड़ी सड़क रहेगी। तीन से 4.50 मीटर तक फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। 2.4 किमी लंबी सड़क चौड़ीकरण का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

    नियम तोड़ने पर कटेगा चालान, लगेंगे सूचना पट
    रोड साइड पार्किंग के बजाय सड़कों पर वाहन खड़े करने पर ट्रैफिक पुलिस तत्काल चालान कर देगी। कार व दोपहिया वाहन पार्किंग को दर्शाने वाले विशेष सूचना पट लगाए जाएंगे, ताकि लोग निर्धारित पार्किंग का ही प्रयोग करें।

    शहर में इन प्रमुख सड़कों पर भी लोगों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा

    वेस्टर्न कचहरी रोड
    बच्चा पार्क से कमिश्नरी कार्यालय तक सड़क चौड़ीकरण कार्य जारी है। कचहरी के सामने रो डसाइड पार्किंग बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके सहित कुल 20 पार्किंग स्थल बनेंगे।

    कमिश्नर आवास से सर्किट हाउस चौराहा
    इसमें सड़क के दोनों तरफ करीब 30 रोड साइड पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। 25-25 मीटर लंबी पार्किंग की जगह छोड़ी जा रही है। शारदा रोड रू मेट्रो प्लाजा के सामने अंबेडकर तिराहे से झंडे वाले तिराहा होते हुए शारदा रोड दिल्ली चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण हो रहा है। इस रोड पर चौड़ाई कम होने से सिर्फ छह स्थानों पर रोड साइड पार्किंग बनेंगी।

    रंगोली मंडप रोड (गढ़ रोड से हापुड़ रोड तक)
    शास्त्रीनगर क्षेत्र की व्यस्ततम रंगोली मंडप रोड ( गढ़ रोड से हापुड़ रोड तक) का चौड़ीकरण चल रहा है। इसमें करीब 60 पार्किंग स्थल बन रहे हैं। सर्किट हाउस से विक्टोरिया पुल होते हुए

    गांधी आश्रम तक
    यहां भी चौड़ीकरण कार्य जारी है। इसके किनारे 15 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। फुटपाथ और सड़क के बीच वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी।

    नई सड़क
    भोलेश्वर मंदिर वाली नई सड़क शास्त्रीनगर पर छह पार्किंग स्थल बनेंगे। सेंट्रल मार्केट की तरफ जाने वाली मुख्य रोड होने से वाहन खड़े करने की सुविधा मिलेगी।

    ट्रांसपोर्ट नगर रोड
    बागपत रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाले ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। इस रोड किनारे फुटपाथ के पीछे दोनों तरफ 10.3 मीटर की ट्रकों के लिए लेन बनाई जाएगी।

    नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना में सड़क चौड़ीकरण कार्य में फुटपाथ, वाहन खड़े करने के लिए रोड साइड पार्किंग की सुविधा अनिवार्य की है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से शहर में जाम लगता था। अब रोड साइड छोटी-छोटी पार्किंग की जगह तय करने से जाम से निजात मिलेगी।

    meerut news meerut report New roadside parking tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश, होर्मुज में अमरीका को जबरदस्त झटका

    June 9, 2026

    जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

    June 9, 2026

    खुद अपनी गलतियां बताएगी कार

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.