Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
    • कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
    • ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
    • उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
    • पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
    • अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
    • कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
    • दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मसूरी में अब सामान्य दिनों में भी लग रहा जाम
    देश

    मसूरी में अब सामान्य दिनों में भी लग रहा जाम

    adminBy adminJune 8, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मसूरी 08 जून। मसूरी में यातायात और पार्किंग की समस्या अब बेहद गंभीर हो चुकी है। दिल्ली- देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवेके चालू होने के बाद से सप्ताहांत (वीकेंड) ही नहीं, बल्कि आम दिनों में भी पर्यटकों और वाहनों का दबाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। विडंबना यह है कि इस विकराल होती समस्या के निराकरण के लिए न तो नगर पालिका परिषद और न ही राज्य सरकार ने अब तक कोई ठोस और धरातलीय पहल की है।

    किंक्रेग में बनाई गई करोड़ों रुपये की मल्टीलेवल पार्किंग भी वर्तमान में फेल साबित हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि यह पार्किंग मुख्य शहर (मालरोड) से करीब दो किलोमीटर से भी अधिक की दूरी पर स्थित है। पर्यटकों को मुख्य शहर तक लाने के लिए प्रशासन द्वारा के शुरू की गई शटल सेवा भी जमीनी स्तर पर पूरी तरह असफल रही है, जिसके कारण पर्यटक यहां वाहन खड़े करने से कतराते हैं। शहर का सबसे व्यस्ततम क्षेत्र ‘गांधी चौक’ यातायात के लिहाज से सबसे बड़ा बाटलनेक बना हुआ है। पूर्व में यातायात के सुगमीकरण के लिए इस चौक का चौड़ीकरण किया गया था, लेकिन प्रशासनिक शिथिलता के कारण उस खाली जगह का पूरा लाभ अब रेंटल दुपहिया संचालक उठा रहे हैं।

    आंकड़ों की जुबानी
    जरूरत 5000 की, जगह केवल 2300 की एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में मसूरी में केवल 2300 वाहनों को पार्क करने की क्षमता उपलब्ध है, जबकि सीजन के दौरान प्रतिदिन औसतन 5000 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह की जरूरत होती है। ऐसे में पर्यटकों की आमद बढ़ने पर वाहन सड़कों पर ही फंस रहे हैं। वर्तमान में मसूरी में लगभग 350 बड़े होटल और करीब 300 गेस्ट हाउस व होम- स्टे संचालित हैं। कुछ गिने-चुने नामचीन होटलों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर के पास पर्यटकों की आवश्यकता के अनुसार वैध पार्किंग स्पेस उपलब्ध नहीं है।

    mussoorie tazza khabar tazza khabar in hindi traffic-crisis uttarakhand
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें

    July 26, 2026

    ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.