Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग
    • गायब हो जाऊंगी : जेंडाया
    • रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम
    • प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन-5 का ऐलान
    • शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं यह रितेश देशमुख का सपना था
    • 64 वर्ष की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा
    • WhatsApp पर नहीं है DP, तो भी दिखेगी प्रोफाइल फोटो, आ रहा कमाल का फीचर
    • अंधविश्वास के चलते 13 वर्षीय लड़की की दी गयी बलि
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»इनकम टैक्स अधिकारी बन वसूली कर रही महिला समेत 7 गिरफ्तार
    देश

    इनकम टैक्स अधिकारी बन वसूली कर रही महिला समेत 7 गिरफ्तार

    adminBy adminApril 3, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 03 अप्रैल। शादियाबाद में गुरुवार देर शाम इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए सात आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। टीम का सरगना भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी गाड़ी जब्त कर ली। दुकानदार की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज करने में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार, यह गिरोह एक चारपहिया वाहन से कस्बे में पहुंचा था। गिरोह के सदस्य व्यापारियों को अपने परिचय पत्र दिखाकर खुद को लखनऊ से आए विभागीय अधिकारी बता रहे थे और उनसे पैसे वसूलने का प्रयास कर रहे थे।

    सबसे पहले गिरोह ने सीताराम किराना स्टोर को निशाना बनाया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये की मांग की और काफी मिन्नतों के बाद 10 हजार रुपये लेकर आगे बढ़ गए। इसके बाद गिरोह ने मूरत प्रजापति की दुकान से 3 हजार रुपये वसूल किए। तीसरे चरण में ये लोग श्रीनिवास किराना स्टोर पहुंचे और यहां 30 हजार रुपये की मांग करने लगे।

    श्रीनिवास किराना स्टोर पर आरोपियों की कार्यप्रणाली और उनके बयानों में विरोधाभास देखकर लोगों को संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उनके जवाब लगातार बदलते रहे, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपियों में हड़कंप मच गया। इसी दौरान गिरोह का सरगना सरस गुप्ता पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहा।

    शादियाबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार (चोलापुर, वाराणसी), सदानंद प्रसाद (सादात), प्रमोद कुमार (युसुफपुर, मुहम्मदाबाद), रवि पटेल (लहरतारा, वाराणसी), देवा पटेल (सुल्तानपुर, शिवपुर, वाराणसी), संकेत गुप्ता (मुहम्मदाबाद) और सुशीला गुप्ता (युसुफपुर, मुहम्मदाबाद, महिला) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी जब्त कर ली है।

    ghazipur shadiabad tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सांसद ने की शामली में नीट परीक्षा केन्द्र स्थापित किए जाने की मांग

    April 3, 2026

    गायब हो जाऊंगी : जेंडाया

    April 3, 2026

    रणथंभौर टाइगर सफारी में अब घूमना हुआ महंगा, 300 रुपये तक बढ़े टिकट के दाम

    April 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.