Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तैनाती नहीं मिलने पर आईएएस रिंकू राही ने इस्तीफा दिया
    • अखिलेश ने कहा रुपये और भाजपा में गिरने का मुकाबला चल रहा
    • बसपा सुप्रीमो ने दावेदारों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश, दागियों से दूरी
    • मायके से मिली प्रॉपर्टी पर पति का हक नहीं
    • उद्योगपति पवन रूइया 600 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार
    • कानपुर के किडनी कांड में डॉक्टर दंपति समेत 6 गिरफ्तार, 15 पर मुकदमा दर्ज
    • लिव इन रिलेशन की समस्या का समाधान प्यार से समझाकर भी हो सकता है जोर जबरदस्ती से नहीं
    • मिडिल क्लास वालों के लिए बेस्ट हैं ये बाइक्स
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर के किडनी कांड में डॉक्टर दंपति समेत 6 गिरफ्तार, 15 पर मुकदमा दर्ज
    देश

    कानपुर के किडनी कांड में डॉक्टर दंपति समेत 6 गिरफ्तार, 15 पर मुकदमा दर्ज

    adminBy adminApril 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 01 अप्रैल। किडनी की खरीद-फरोख्त और अवैध ट्रांसप्लांट में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की उपाध्यक्ष एवं आहूजा अस्पताल की संचालिका डॉ. प्रीति आहूजा समेत दो डॉक्टर, तीन अस्पताल संचालक और एक दलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डॉ. प्रीति के अलावा जो लोग जेल भेजे गए हैं, उनमें उनके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा, मेडलाइफ हॉस्पिटल के संचालक राजेश कुमार व राम प्रकाश कुशवाहा, प्रिया अस्पताल के संचालक नरेंद्र सिंह और एजेंट शिवम अग्रवाल शामिल हैं। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने किडनी के सौदागरों के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद पांच और अज्ञात समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस को इस मामले में चार डॉक्टर डॉ. रोहित उर्फ राहुल, डॉ. वैभव, डॉ. अनुराग और डॉ. अफजल की तलाश है।

    पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस और सीएमओ की टीम द्वारा अभी भी छापेमारी जारी है। फिलहाल की पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई है कि बिहार के समस्तीपुर निवासी आयुष से छह लाख रुपये में किडनी का सौदा हुआ था। साढ़े तीन लाख रुपये यूपीआई के माध्यम से उसके खाते में भेजे गए। वहीं मुजफ्फर नगर के नार्थ सिविल लाइंस की रहने वाली पारुल तोमर को किडनी देने के लिए 80 लाख रुपये वसूले गए थे। आयुष देहरादून में एमबीए चतुर्थ वर्ष का छात्र है।

    तीन अस्पतालों में छापा भी मारा इनमें कल्याणपुर आवास विकास एक नंबर स्थित प्रिया हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, केशवपुरम रोड स्थित आहूजा हॉस्पिटल, पनकी कल्याणपुर रोड स्थित मेडलाइफ हॉस्पिटल शामिल हैं। टीम ने किडनी संबंधी रोगों के भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी जुटाई। छापे की इस कार्रवाई को किडनी रैकेट से जोड़कर देखा जा रहा है।

    टेलीग्राम से संचालित होता था सिंडीकेट
    मुजफ्फरनगर की पारुल की दोनों किडनियां खराब हैं। वह आठ साल से डायलिसिस करा रही हैं। मेरठ में डॉ. अफजल इलाज कर रहे थे। गिरोह ऐसे लोगों को फंसाता था। पूरा सिंडिकेट टेलीग्राम ग्रुप से चलता था। डॉ. अफजल ने इसी टेलीग्राम ग्रुप पर किडनी की जरूरत बताई थी।

    मेरठ पुलिस ने कानपुर पुलिस से किया संपर्क
    मामले का खुलासा होने के बाद मेरठ पुलिस ने कानपुर पुलिस से संपर्क कर शहर से जुड़े लिंक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

    ऐसे बांटी गई सभी को रकम
    कमिश्नर ने बताया कि रविवार को डॉ. रोहित सात डॉक्टरों की टीम लेकर आया था। ट्रांसप्लांट के बाद शिवम को सात लाख दिए, जिसमें 3.50 लाख आयुष के खाते में डाले। 2.75 लाख आहूजा हॉस्पिटल को दिए, 25 हजार मेडलाइफ को और 50 हजार उसने खुद रखे थे।

    बता दें कि इस गिरोह ने उत्तराखंड के एक जरूरतमंद युवक की किडनी महज 9.5 लाख रुपये में खरीदकर मुजफ्फरनगर की एक महिला मरीज को 90 लाख रुपये से अधिक में बेच डाली थी। अवैध तरीके से की गई किडनी की इस खरीद-फरोख्त का सुराग लगने पर सोमवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अस्पतालों में छापा मारा।

    पति या पत्नी के किडनी दान पर वैध विवाह का प्रमाण अनिवार्य है। प्रमाणपत्र, शादी की तस्वीरें, संयुक्त निवास के अलावा दंपति के साथ रहने, संबंध की वास्तविकता तक बतानी पड़ सकती है।

    kanpur kidney-racket tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    तैनाती नहीं मिलने पर आईएएस रिंकू राही ने इस्तीफा दिया

    April 1, 2026

    अखिलेश ने कहा रुपये और भाजपा में गिरने का मुकाबला चल रहा

    April 1, 2026

    बसपा सुप्रीमो ने दावेदारों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश, दागियों से दूरी

    April 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.