asd सहारनपुर में एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की गोली मारकर हत्या, भाई को भी किया घायल – tazzakhabar.com
Date: 18/04/2025, Time:

सहारनपुर में एटीएम से रुपये निकालने आई पत्नी की गोली मारकर हत्या, भाई को भी किया घायल

0

सहारनपुर 27 फरवरी। सहारनपुर जनपद में बैंक के एटीएम में रुपये निकालने आई महिला की उसके पति ने गाेली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने घर जा कर सगे भाई को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में भाई को अस्पताल भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सहारनपुर नगर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय महंदी निवासी जफरा परवीन (30) की पांच साल पहले देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी निवासी जीशान से शादी हुई थी। बताया जाता है कि एक महीने से जीशान और जाफरा के बीच मनमुटाव था जिसके चलते जाफरा अपने मायके में रह रही थी।

मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि आज सुबह करीब आठ बजे जीशान अपनी ससुराल मेहंदी सराय में आया और पत्नी को एटीएम से पैसे निकालने के लिए रायवाला मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ले गया। जिस समय पत्नी एटीएम से पैसे निकल रही थी उसी समय जीशान ने पीछे से पत्नी के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।

इसके बाद जीशान देहात कोतवाली क्षेत्र की वर्तमान कॉलोनी में पहुंचा और घर पर मौजूद अपने सगे भाई रिहान सिद्धकी पुत्र इसरार की भी गर्दन में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि रिहान सिद्दीकी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में प्रथम उपचार देने के बाद रिहान सिद्धकी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मंडी इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित का कहना है कि संभवत रिहान सिद्धकी और जाफरा के बीच अवैध संबंध थे। जिस कारण घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि अभी सही कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जीशान की तलाश में है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680