सरकार की हम दो हमारे दो की नीति के बावजूद विभिन्न जातियों और धर्मों से संबंध प्रमुख लोगों द्वारा बच्चों की संख्या को लेकर दावे और बयान हमेशा किए जाते रहे हैं। इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस के प्रमुख नेता संजय गांधी के चलते हम दो हमारे दो की नीति सरकार ने घोषित की थी। अगर देखें तो बढ़ती जनसंख्या को रोकने और जो भविष्य में रहने खाने की स्थिति बच्चों की तादात बढ़ने से होने वाली उसे देखते हुए जहां तक मुझे लगता है हम दो हमारे दो की नीति गलत नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि पड़ोसी देशों में बढ़ती जनसंख्या पर देशहित में निगाह रखा जाना जरुरी है। हिंदू नेता हमेशा तीन से लेकर सात बच्चे पैदा करने का संदेश देते रहे हैं।
अभी पिछले दिनों जगह जगह हो रहे हिंदू सम्मेलनों में से एक में साध्वी प्राची ने कहा कि हम दो हमारे दो नहीं हमारे तीन पर चले हिंदू समाज। यहां तक भी ठीक है। लेकिन तेरे सिर पर खाट तो दूसरा बोला तेरे सिर पर कोल्हू, पहले वाला बोला अभी नहीं उसने बोला बोझ से तो मरेगा ही के समान गत दिवस मुरादाबाद में ऑल इंडिया मजलिश इत्तेहालुद मुसलमिन उप्र के अध्यक्ष शौकत अली ने एक जनसभा में कहा कि हम दो हमारे दो दर्जन मुसलमानों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की गई। इस बारे में उन्होंने मंच से नारा देते हुए कहा कि उनके खुद के आठ बच्चे हैं और उनके बड़े भाई के १६। उक्त जानकारी देते हुए शौकत अली का कहना था कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर मुरादाबाद में शराब बेचने का काम करते हैं। और हमें बदनाम करते हैं। कौन क्या करता है क्या नहीं यह एक अलग बात है लेकिन मेरा मानना है कि हमें बच्चों की संख्या का निर्णय हिंदू मुसलमान को देखकर करने से पहले पड़ोसी देशों की जनसंख्या को देखना होगा। क्योंकि कितनी ही आधुनिक तकनीकी क्यों ना आ जाए फिर भी देश की एकता सीमाओं की सुरक्षा के लिए मानव शक्ति का होना भी जरुरी है। इसी बात को नजर रख बच्चों की संख्या तय की जाए क्योंकि भविष्य में अगर आर्थिक तंगी के साथ साथ वस्तुओं का भी अभाव हुआ तो आबादी को संभालना आसान नहीं होगा।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- सांसद जी अगर सफाई की बात भी की जाती तो अच्छा था
- आईएएस आईपीएस व अन्य उच्चाधिकारी देने वाले बिहार के नालंद विवि के संचालन हेतु नए आर्थिक उपाय खोजे जाएं
- महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा अनावरण से समाज का बढ़ेगा सम्मान, जाट समाज की एकता से कई नए मार्ग खुलेंगे, शिक्षा सेवा को बढ़ावा देने के
- आगरा में गला काटकर कनस्तर में डाली 8 साल की मासूम की लाश, हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
- झूठे दुष्कर्म आरोप में मजदूर से 1.35 लाख की वसूली के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
- मैनाठेर कांड : डीआईजी पर हमला मामले में 15 साल बाद 16 आरोपियों को उम्रकैद
- पीएम मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- ये नौजवानों के भविष्य को उड़ान देगा
- विवाहित पुरुष और महिला का लिव इन में रहना अपराध नहीं : हाईकोर्ट
