asd यूपी उपचुनाव: सपा ने जारी की 19 स्टार प्रचारकों की सूची

यूपी उपचुनाव: सपा ने जारी की 19 स्टार प्रचारकों की सूची

0

लखनऊ 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के समाजवादी पार्टी ने अपने 19 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद, जया बच्चन, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर समेत 19 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है। यह सभी चुनाव के लिए जनसभाएं कर चुनावी माहौल तैयार करेंगे।

बताते चले कि यूपी की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिन विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।

सपा के लिए ये हैं स्टार प्रचारक
1. अखिलेश यादव
2. प्रो. रामगोपाल यादव
3. मोहम्मद आजम खां
4. डिंपल यादव
5. जया बच्चन
6. शिवपाल सिंह यादव
7. रामजी लाल सुमन
8. श्याम लाल पाल
9. बाबू सिंह कुशवाहा
10. लालजी वर्मा
11. हरेंद्र मलिक
12. अवधेश प्रसाद
13. नरेश उत्तम पटेल
14. इंद्रजीत सरोज
15. माता प्रसाद पांडेय
16. विशम्भर प्रसाद निषाद
17. राम अचल राजभर
18. ओम प्रकाश सिंह
19. कमाल अख्तर
20. शाहिद मंजूर
21. रामगोविंद चौधरी
22. लालबिहारी यादव
23. जावेद अली खान
24. राजाराम पाल
25. महबूब अली
26. जियाउर्रहमान बर्क
27. देवेश शाक्य
28. रामआसरे विश्वकर्मा
29. रमेश प्रजापति
30. किरनपाल कश्यप
31. राम औतार सैनी
32. रेखा वर्मा
33. त्रिभुवन दत्त
34. अतुल प्रधान
35. मिठाईलाल भारती
36. आबिद रजा
37. संजय कविता
38. राजपाल कश्यप
39. मो. शकील अहमद कश्यप
40. जुगुल किशोर बाल्मीकि

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) के उम्मीदवार उतारने के ऐलान किया। जिसके बाद कांग्रेस ने सपा का साथ दिया है और कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट होकर उपचुनाव में उतरेगा। कांग्रेस ने यह भी कहा कि उसके नेता सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ “संयुक्त अभियान” चलाएंगे। समाजवादी पार्टी अपने ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय राय ने कहा, “हम 2024 के लोकसभा चुनावों में गठित एक अभियान की तर्ज पर एक सुचारू अभियान सुनिश्चित करने के लिए समन्वय समितियों का गठन कर रहे हैं।” यह कदम संभवत यह सुनिश्चित करने की इच्छा से प्रेरित है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ‘भ्रम’ के कारण गठबंधन जमीनी स्तर पर बिखर न जाए, जिनमें से कई ने स्वीकार किया कि वे कांग्रेस के ‘पीछे हटने’ के कदम से हैरान हैं।

बता दें कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह उपचुनाव एक सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है. खास बात यह है कि जिल 9 सीटों में चुनाव होना है. वे सभी वेस्ट, सेंट्रल, अवध, पूर्वांचल सहित राज्य की हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680