Date: 27/07/2024, Time:

यूपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, 10वीं में सीतापुर की प्राची निगम, 12वीं में शुभम वर्मा ने किया टॉप

0

प्रयागराज, 20 अप्रैल। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड) ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। 10वीं में कुल 89.55 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। छात्रों का पासिंग परसेंट 86.64 प्रतिशत, जबकि छात्राओं का 93.34 प्रतिशत रहा है।
सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 591 मार्क्स हासिल किए हैं। फतेहपुर की दीपिका सोनकर सेकेंड और नव्या सिंह थर्ड टॉपर रही हैं। दीपिका को 590 और नव्या सिंह को 588 नंबर मिले हैं। हाईस्कूल में टॉप-10 में 159 स्टूडेंट्स छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इसमें 23 बच्चे सीतापुर के हैं। पिछले साल की तुलना में 0.23 प्रतिशत कम बच्चे पास हुए हैं। 2023 में 89.78ः छात्र पास हुए थे। परीक्षा में 27.63 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए, जबकि 29.47 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल 1.84 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा छोड़ी है। इस बार एग्जाम सिर्फ 17 दिनों में हुआ। पहला पेपर 22 फरवरी को और लास्ट पेपर 9 मार्च को हुआ था। परीक्षा 8265 केंद्रों में कराई गई। इस दौरान 311453 टीचर्स ने ड्यूटी की थी। कॉपियों की चेकिंग 16 मार्च से 30 मार्च तक चली। सिर्फ 12 वर्किंग-डे में ही 1.76 करोड़ कॉपियां चेक की गईं।

वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट भी जारी हो गया है। इस बार 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के हैं। 12वीं में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
लेकिन, 1 लाख 39 हजार 22 स्टूडेंट्स परीक्षा में नहीं बैठे थे। ऐसे में 24 लाख 38 हजार 975 स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज जारी हुआ। सीतापुर के शुभम वर्मा ने 500 में 489 मॉर्क्स हासिल किए। जबकि 488 नंबर पाकर 6 छात्र सेकेंड टॉपर बने। वहीं 487 नंबर पाकर तीसरे नंबर पर 5 छात्र हैं।

बोर्ड के रिजल्ट को लेकर शिक्षा निदेशक महेंद्र देव, यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया। साथ ही बताया कि 12वीं में 82.60 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में कुल 82.60 प्रतिशत पास छात्रों में से लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.42 है। जबकि 77.78 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

Share.

Leave A Reply