asd 108 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अनावरण – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

108 फीट ऊंची श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अनावरण

0

रबूपुरा, 10 फरवरी। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-19 स्थित गौर यमुना सिटी में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने फीता काटकर अनावरण किया।

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का अभिषेक किया और भव्य आरती में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतिमा प्रांगण में हरे कृष्ण हरे राम मंदिर का भी उद्घाटन किया गया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा से ग्रेटर नोएडा तक भगवान कृष्ण की भूमि इस प्रतिमा से पावन हो गई है। गायक कैलाश खैर ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक मंत्री सुनील शर्मा मौजूद रहे।

समारोह की शोभा प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की भजन संध्या से और बढ़ गई, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तों और पर्यटकों की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि 108 फीट ऊंची यह प्रतिमा और हरे कृष्णा हरे राम गौड़ मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और कृपा का भव्य प्रतीक है। यह स्थल मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा। हमारा उद्देश्य भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और बढ़ावा देना है।
यह विशाल प्रतिमा गौड़ यमुना सिटी के ऊपर स्थित होकर आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर इसकी रणनीतिक स्थिति इसे एक महत्वपूर्ण तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाएगी।

अतिथियों ने कहा कि यह प्रतिमा मथुरा से ग्रेटर नोएडा तक की भूमि को पावन करेगी। समारोह में गौतमबुद्धनगर सांसद महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680