asd केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने दी 41 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौंगात, यूपी में अब स्‍मार्ट सिटी ही नहीं, बल्कि स्‍मार्ट विलेज भी बनेंगे – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने दी 41 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौंगात, यूपी में अब स्‍मार्ट सिटी ही नहीं, बल्कि स्‍मार्ट विलेज भी बनेंगे

0

रायबरेली/जौनपुर/मिर्जापुर 02 मार्च। उत्तर प्रदेश को हाइवे प्रदेश के रूप में विकसित किया जा रहा है। खेतों से हाइवे गुजरेंगे। यह दावा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। मिर्जापुर में आयोजित जनसभा में नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के जरिए क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमने 2024 तक अमेरिका जैसी सड़कें बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा किया जा चुका है। अब स्‍मार्ट सिटी ही नहीं, बल्कि स्‍मार्ट विलेज भी बनेंगे। गांव में खेतों के बीच से ग्रीन कॉरिडोर के तहत हाइवे का निर्माण किया जा रहा है।

नितिन गडकरी ने कहा कि पूरे यूपी में खेतों से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 1,708 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर छह लेन पु‍ल व फोरलेन मिर्जापुर बाईपास परियोजना का शिलान्‍यास किया। गडकरी ने मिर्जापुर के साथ जौनपुर का भी दौरा किया। मिर्जापुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंच कर पूजा- अर्चना भी की। जौनपुर में गडकरी ने करीब 10 हजार करोड़ की 10 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। यहां बीआरपी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि जौनपुर को मुंबई जैसा बनाएंगे। जौनपुर से प्रयागराज तक तीन बाईपास का निर्माण होगा। इससे यात्रा का समय बचेगा।

उन्होंने शुक्रवार को रायबरेली, जौनपुर और मिर्जापुर में 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें से अकेले रायबरेली में उन्होंने 41 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गडकरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांवों के विकास को प्राथमकिता पर रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की। यह काम करने का सौभाग्य उन्हें ही मिला। 2014 में केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो उन्हें फिर इस काम के लिए तय किया गया। उत्तर प्रदेश में 2014 तक 6713 किमी का राजमार्ग था, जो अब 13000 किमी हो गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय प्रदेश में पांच लाख करोड़ के काम करा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

देश में 400 एथनॉल पेट्रोल पंप खुलेंगे: गडकरी ने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी है। किसान पराली से एथनॉल बना रहा है। बायो पीएनजी-सीएनजी बन रही है। हरियाणा के पानीपत में एथनॉल, हवाई ईंधन बन रहा है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ी है तो प्रदूषण पर भी अंकुश लगेगा। एथनॉल से चलने वाली बाइक और कार भी आ रही हैं। बायो सीएनजी पर ट्रैक्टर चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश 16 लाख करोड़ का ईंधन आयात करता है। यह सब बढ़ेगा तो आयात घटेगा। देश में इंडियन ऑयल 400 एथनॉल पेट्रोल पंप खोलेगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680