asd दो सगी विवाहित बहनों सहित दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत, विदेश में दोनों के पति – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

दो सगी विवाहित बहनों सहित दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत, विदेश में दोनों के पति

0

जयपुर 20 जनवरी। नवगठित जिले डीडवाना के मौलासर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं और दो बच्चों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। दोनों मृतक महिलाएं सगी बहनें थीं। दोनों की एक ही परिवार में शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात को ससुराल स्थित घर में इन दोनों महिलाओं और उनके दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले। मृतक महिलाओं के पति सगे भाई हैं और दोनों विदेश में रहते हैं। सूचना मिलने पर मौलासर पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों से मिली सूचना के मुताबिक, दोनों युवतियों और दोनों बच्चों के शव फंदे से लटके हुए थे। गले से बंधी चुन्नी और रस्सी के जरिए शव पंखे से लटके हुए थे, लेकिन आनन-फानन में चुन्नी और रस्सी को काटा गया था। इस वजह से पुलिस को चारों शव बेड पर पड़े मिले। दोनों महिलाओं और दोनों बच्चों के शव एक ही कमरे में पड़े थे। मृतकों में 32 वर्षीय नाजिया, 30 वर्षीय साजिया, 7 वर्षीय कनिष्का और 4 वर्षीय आमिर शामिल हैं।

यह घटना मौलासर थाना क्षेत्र के नुवा गांव की है, जहां दो महिलाओं और 2 बच्चों के शव मिले हैं। चारों के शवों को डीडवाना के बांगड़ अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस की ओर से घटना स्थल की वीडियोग्राफी करवाई गई है, जहां शव पड़े हुए नजर आ रहे हैं। डिप्टी एसपी धर्मपाल पूनिया ने बताया कि दोनों मृतकाओं के पति अजरुद्दीन और अशफाक सगे भाई हैं, जो सऊदी अरब में रह कर काम कर रहे हैं।

पुलिस ने मृतक महिलाओं के पीहर पक्ष को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सिंगरावट गांव निवासी परिजनों ने बताया कि वर्ष 2015 में नाजिया और साजिया की शादी नुवा गांव निवासी अजहरुद्दीन और अशफाक से की थी। अजहरुद्दीन और अशफाक के विदेश जाने के बाद नाजिया और साजिया ससुराल वालों से अलग एक मकान में रहती थी। पीहर पक्ष की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680