Date: 27/07/2024, Time:

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, 4 महिलाओं की मौत, 25 घायल

0

मैनपुरी 20 अप्रैल। मैनपुरी के भोगांव में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में 29 लोग सवार थे, जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। घटना भोगांव थाना क्षेत्र NH34 द्वारिकापुरी कट की है।

जानकारी के अनुसार ट्राली में सवार पुरुष औार महिलाएं नामकरण संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हाॅस्पिटल भिजवाया। हादसा थाना भोगांव इलाके के जीटी रोड पर हुआ। जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर के द्वारा जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
वहीं मृतकों की पहचान 42 वर्षीय संजय पत्नी राजेश, 45 वर्षीय कांति पत्नी दफेदार, 48 वर्षाीय फूलन देवी पत्नी अवधेश, 56 वर्षीय द्रौपदी पत्नी सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

Share.

Leave A Reply