asd होमगार्डों की ट्रेनिंग अब 90 दिन होगी: धर्मराज प्रजापति

होमगार्डों की ट्रेनिंग अब 90 दिन होगी: धर्मराज प्रजापति

0

लखनऊ, 07 दिसंबर। होमगार्डस विभाग के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को मंत्री धर्मराज प्रजापति ने घोषणा की कि अब विभाग के जवानों की ट्रेनिंग 45 दिन के बजाए 90 दिन होगी। मुख्यमंत्री ने भी अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों की ड्यूटी थाना, तहसील समेत अन्य सरकारी संस्थानों में लग रही है। साथ ही 40 से अधिक सरकारी विभाग होमगार्ड जवानों की सेवा लेने की मांग कर चुके हैं।

होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मराज प्रजापति ने इस मौके पर कहा कि कौशाम्बी, शामली और महाराजगंज व संयुक्त रूप से जिला/मंडल कार्यालय बांदा, वाराणसी तथा मंडलीय प्रशिक्षण केन्द्र गोरखपुर के प्रशासनिक भवन के निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है। इससे पहले मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि रैतिक परेड की सलामी ली। मंत्री धर्मवीर ने कहा कि होमगार्ड जवान हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश की सुरक्षा से लेकर सामाजिक दायित्वों तक में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि महाकुभ-2025 के सफल आयोजन के लिए 14 हजार से अधिक जवान सेवाएं देंगें। ये जवान पुलिस के साथ ट्रैफिक व्यवस्था और अन्य ड्यूटियों पर सहयोग करेंगे। ये जवान डायल-112, कोर्ट और ट्रैफिक पुलिस के साथ ड्यूटी कर रहे हैं।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव होमगार्ड बीएल मीणा ने होमगार्ड्स जवानों के महत्व पर प्रकार डालते हुए कहा कि थाना हो या तहसील सभी जगह आपकी डिमांड रहती है। इसके अलावा 40 से अधिक विभागों द्वारा होमगार्ड्स जवानों की सेवायें प्राप्त करने के लिए डिमांड आ रही है।

महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने कहा कि 1962 में स्थापित यह बल आज सभी क्षेत्रों में अपनी सेवायें दे रहा है। डायल 112 हो या न्यायालय हो या ट्रैफिक सभी जगहों पर हमारे होमगार्ड जवान सम्बद्ध है। स्थापना से लेकर इनका कार्यक्षेत्र काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि इसके स्वरूप में और बदलाव की जरूरत है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश आरके विश्वकर्मा, अपर मुख्य सचिव गृह एवं वित्त दीपक कुमार, सचिव मानवाधिकार बृजभूषण, डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत, डीजी वीके सिंह, आशीष गुप्ता, पूर्व डीजी सूर्यकुमार शुक्ला एवं आईजी विवेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680