Date: 27/07/2024, Time:

जून में Google Pay समेत ये सर्विस हो रही हैं बंद

0

नई दिल्ली 27 मई। गूगल जून में अपनी दो पॉपुलर सर्विस Google Pay और Google One VPN को बंद करने जा रहा है। गूगल के इस फैसले से लाखों यूजर्स प्रभावित होने वाले हैं। हालांकि भारत में गूगल पे यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, गूगल ने 2022 में गूगल वॉलेट लांच किया था और यूजर्स को एक ही जगह पर पेमेंट और खरीदारी का अनुभव देने की कोशिश कर रहा है। इसी सिलसिले में अमरीका में 4 जून 2024 से Google Pay बंद कर दिया जाएगा और वहां सभी यूजर्स को गूगल वॉलेट पर स्विच करने के लिए कहा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 जून के बाद गूगल पे सिर्फ भारत और सिंगापुर में ही काम करेगा। बाकी करीब 180 देशों में इसे बंद कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि गूगल पे के यूजर्स को अब गूगल वॉलेट में शिफ्ट कराया जाएगा। बता दें कि गूगल वॉलेट एक मल्टीपर्पज पेमेंट ऐप है। जहां पेमेंट करने के अलावा आप डिजिटल कार्ड्स, लॉयल्टी कार्ड्स, ईवेंट टिकट और बोर्डिंग पास जैसी चीज़ें भी मैनेज कर सकते हैं।

वहीं गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएन सर्विस को 20 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इंडियन यूजर्स पर गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने का असर नहीं पड़ेगा। गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस दिया जाता रहेगा। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7a और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply