asd यूपी में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यूपी में जल्द होगा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

0

लखनऊ 09 अगस्त। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी के केंद्र में कृषि सचिव बनने के बाद अब प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। कृषि उत्पादन आयुक्त, नियुक्ति एवं कार्मिक व कृषि विभाग में नए अधिकारियों की तैनाती होगी।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे भी इसी माह रिटायर हो जाएंगे। यहां पर भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की तैनाती होगी। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एसपी गोयल भी जल्द केंद्र चले जाएंगे। ऐसे में यह दोनों पद भी रिक्त हो जाएंगे।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के हैं। इनसे सीनियर 1987 बैच के दो अफसर अरुण सिंघल व लीना नंदन इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। डॉ. रजनीश दुबे भी 1988 बैच के हैं, उनके अवकाश प्राप्त करने के बाद राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को भेजा जाएगा।

1989 बैच के अफसरों में अब मोनिका एस गर्ग, मनोज सिंह व अनिल कुमार-द्वितीय हैं। मोनिका पिछले दो वर्षों से अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं।
मनोज सिंह पिछले तीन वर्ष से वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में हैं जबकि अनिल कुमार-द्वितीय पिछले पांच वर्षों से होमगार्ड विभाग में हैं। मनोज सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त भी बनाया जा सकता है।

वर्ष 1990 बैच के अब छह आईएएस अधिकारी हैं। इनमें नितिन रमेश गोकर्ण, हिमांशु कुमार, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, सुधीर एम बोबड़े व अर्चना अग्रवाल हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार के पास इस समय माध्यमिक शिक्षा व गृह एवं गोपन जैसे विभागों की भी जिम्मेदारी है। उनके विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। अर्चना अग्रवाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में हैं, जबकि सुधीर एम बोबड़े राजभवन में तैनात हैं। इस बैच के अफसरों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680