asd देश के अमीरों की दौलत स्विट्जरलैंड-सऊदी की संयुक्त GDP से अधिक

देश के अमीरों की दौलत स्विट्जरलैंड-सऊदी की संयुक्त GDP से अधिक

0

नई दिल्ली 30 अगस्त। देश के 134 शहरों के कुल 1,539 अमीरों की संयुक्त संपत्ति एक साल में 46 फीसदी बढ़कर 159 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। यह रकम न सिर्फ सऊदी अरब और स्विट्जरलैंड की संयुक्त अर्थव्यवस्था के आकार से बल्कि 310.48 लाख करोड़ रुपये की भारतीय जीडीपी के आधे से अधिक है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्‍ट में पहली बार भारत के 300 से ज्यादा अरबपतियों को शामिल किया गया है। वहीं इस बार लिस्ट में 102 एनआरआई भी हैं बृहस्पतिवार को जारी हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2024 के मुताबिक, 29 उद्योगों से जुड़े 42 शहरों के 1,334 अमीरों की दौलत बढ़ी है। 205 की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि 45 सूची से बाहर हो गए हैं।
सूची में विनिर्माण क्षेत्र का दबदबा रहा है। इस क्षेत्र के 1,016 लोगों ने अमीरों की सूची में जगह बनाई है। इन्होंने इस साल अपनी संयुक्त संपत्ति में 28 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं।

शहरों में 386 अमीरों के साथ मुंबई सबसे आगे है। दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली में 217 धनाढ्य रहते हैं। हैदराबाद तीसरे, बंगलूरू चौथे और चेन्नई पांचवें स्थान पर है। गुरुग्राम 23 अमीरों के साथ सूची में 10वें स्थान पर है। नोएडा में 11 धनाढ्य रहते हैं। हालांकि, इनकी संख्या एक घट गई है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी एक बार फिर देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ा है। गौतम अदाणी 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष पर रहे हैं और बीते एक वर्ष में उनकी संपत्ति में 95 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही है।
इस वर्ष 10.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर रहे हैं। 2023 में अंबानी 8.08 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ गौतम अदाणी से आगे थे।
एचसीएल टेक्नोलाजी के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार 3.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर रहा है। पिछले साल वे इस सूची में चौथे स्थान पर थे।
सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया का साइरस पूनावाला एक स्थान खिसककर चौथे स्थान पर रहे हैं और उनकी कुल संपत्ति 2.89 लाख करोड़ रुपये बताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 2.50 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप सांघवी पांचवें स्थान पर रहे हैं। पिछले वर्ष सांघवी इस सूची में छठे स्थान पर थे।
जेप्टो के सह-संस्थापक सबसे कम उम्र के अमीरइस सूची में डिलिवरी प्लेटफार्म जेप्टो के सह-संस्थापक कैवल्या वोहरा और आदित पालीचा सबसे कम उम्र के अमीरों में शामिल रहे हैं। सूची में दोनों की संपत्ति क्रमश: 3,600 करोड़ रुपये और 4,300 करोड़ रुपये बताई गई है।

इनमें पारिवारिक कारोबार करने वाले, स्टार्टअप संस्थापक, प्राइवेट इक्विटी निवेश, एंजल निवेशक, अगली पीढ़ी के कारोबारी, फिल्म अभिनेता आदि शामिल हैं। पिछले वर्ष देश को हर पांच दिन में एक नया अरबपति मिला है। इस दौरान 1,334 अरबपतियों की संपत्ति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल होने वालों में सबसे ज्यादा अरबपति रियल एस्टेट और औद्योगिक उत्पाद क्षेत्र से हैं। इस सूची में औद्योगिक उत्पाद क्षेत्र से 142 नए अरबपति शामिल हुए हैं और नए अरबपति शामिल कराने में यह क्षेत्र शीर्ष पर रहा है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680