Date: 27/07/2024, Time:

गली मोहल्ले बाजार में तिरंगे केसरिया और बसंती रंगों में रंगा देशभक्ति और रामभक्ति से परिपूर्ण आ रहा था नजर

0

देश का 75वां गणतंत्र दिवस नागरिकों द्वारा अपूर्व उत्साह व उल्लास तथा उमंग के साथ मनाया गया। इस वर्ष पहली बार देशवासी रामभक्ति और देशभक्ति के रंगों में रंगे नजर आए। उनमें उत्साह अपार नजर आ रहा था। स्कूल कॉलेजों और सामराजिक संस्थाओं में ध्वज फहराए गए और गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शहीदों और जवानों को याद कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
हर क्षेत्र केसरिया बसंती और तिरंगे झंडे से शोभायान हो रहा था। बाजार केसरिया झंडों से पटे पड़े थे। छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रभात फेरी निकाली जिनमें देश के वीर जवानों और शहीदों के साथ ही भारत माता की जय के नारे गुंजायमान हो रहे थे। ज्यादातर आयोजनों में बच्चों से लेकर बड़ों और महिलाए भी बड़ी तादात में दिखाई दी।
इस बार मुस्लिम क्षेत्रों मंे विशेष उत्साह नजर आया। कई स्थानों पर मोहल्लों के बाहर अच्छी सजावट और तिरंगे लहरा रहे थे तो मदरसें के बच्चे देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत करते दिखाई दिए। प्रदेश सरकार द्वारा ध्वजारोहण का समय स्कूलों में दस बजे किए जाने के परिणामस्वरूप भी आयोजनों में उत्साह दिखाई दिया। इस समय भगवान सूर्य भी मेहरबान हो गए थे तो कोहरा ठंड कम होने से लोग घरों से बाहर निकले और एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई देते नजर आए। कितने ही स्थानों पर दोपहिया वाहनों पर नौजवान समूहों में घूमते और भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दिए। कुल मिलाकर आज का गणतंत्र दिवस तिरंगे केसरिया और बसंती रंगों में रंगा और देशभक्ति और रामभक्ति से परिपूर्ण नजर आ रहा था।

Share.

Leave A Reply