asd यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी, 22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून! – tazzakhabar.com
Date: 26/04/2025, Time:

यूपी में भीषण गर्मी का सितम जारी, 22 जून तक प्रदेश में आएगा मानसून!

0

लखनऊ 27 मई। पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है ऐसे में लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हो गए हैं लेकिन जरूरी काम से लोगों को घर से बाहर निकला ही पड़ता है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि गर्मी का यह सितम और कब तक जारी रहेगा और सूबे में मानसून की कब तक एंट्री हो सकती है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 10 दिन तक लोगों को गर्मी से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में तापमान 42° तो वहीं रात में 29° रहने का पूर्वानुमान है। दिन में हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की संभावना है। अधिक गर्मी की वजह से कीड़े-मकोड़े, जहरीले जीव-जंतुओं के अंडे नष्ट होंगे, चूहों की संख्या नियंत्रित रहेगी और बुखार के वायरस नष्ट होंगे।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। आज तेज गर्म हवाएं चलने के साथ ही भीषण लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री अधिक है। राजधानी में सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना जताई है।

वहीं लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया ‘मानसून सबसे पहले केरल में आता है। 22 जून के बाद मानसून प्रदेश में आता है। हालांकि कभी- कभी इसके पहले भी मानसून दस्तक दे देता है। इस बार मानसून समय से आने की संभावना है। क्योंकि, जिस प्रकार से अभी अंडमान निकोबार में बारिश शुरू हो गई है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से हवा उत्तर प्रदेश की ओर आने लगी है. यह दोनों प्रदेश में मानसून में जोरदार बारिश के संकेत दे रही है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680