asd बुलंदशहर में गंगा स्नान पर आज रात आठ बजे से भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट – tazzakhabar.com
Date: 19/04/2025, Time:

बुलंदशहर में गंगा स्नान पर आज रात आठ बजे से भारी वाहनों के लिए रूट रहेगा डायवर्ट

0

बुलंदशहर 15 जून। 16 जून को होने वाले गंगा दशहरा स्नान पर श्रद्धालुओं को जाम के झाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान बनाया है। रूट डायवर्जन 15 जून की रात 8 बजे से 16 जून की रात दस बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान अनूपशहर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि अनूपशहर/स्याना अड्डा चौराहा बुलंदशहर से अनूपशहर एवं स्याना की ओर जाने वाले मार्ग पर समस्त भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इस तरह रहेगा डायवर्जन
डायवर्जन के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन सिकंदराबाद से भूड चौराहा-बुलंदशहर से डीएवी फ्लाईओवर, मामन चुंगी होते हुए शिकारपुर तिराहा बुलंदशहर, सलेमपुर, शिकारपुर, डिबाई, नरौरा (गंगा बैराजपुल) से (चौकी गंगा बैराज) गुन्नौर, बबराला (संभल) होते हुए अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद व बरेली की ओर जाएंगे।
बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल (गुन्नौर) की ओर से मेरठ-हापुड़-दिल्ली जाने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुन्नौर, संभल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा से डिबाई, शिकारपुर, सलेमपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर, मामन चुंगी, डीएवी फ्लाईओवर से भूड चौराहा होते हुए मेरठ हापुड़ व सिकंदराबाद होते हुए दिल्ली जाएंगे।
गुन्नौर, रजपुरा (संभल) की ओर से भारी वाहनों का अनूपशहर की ओर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अमरोहा, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहन बबराला, चौकी गंगा बैराज (गुन्नौर, संभल) से (गंगा बैराज पुल) नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, सलेमपुर, शिकारपुर तिराहा-बुलंदशहर होते हुए बुलंदशहर आएंगे। भीमपुर दौराहा (डिबाई) से अनूपशहर की जाने वाले सभी भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
ताल बिबियाना (अहमदगढ़) से अनूपशहर की ओर तथा जहांगीराबाद (अंधियार मोड) से अनूपशहर की ओर भी भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680