asd अमरोहा में पति के शव से दस मीटर दूर मिला पत्नी का शव

अमरोहा में पति के शव से दस मीटर दूर मिला पत्नी का शव

0

अमरोहा 08 मई। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के कोतवाली हसनपुर क्षेत्र में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस जांच में जुट गई है.
अमरोहा जिले में मंगलवार की दोपहर घर से निकले दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों के शव ममेरे भाई के खेत में मिले हैं। पति का शव खेत में बने मचान के सहारे फंदे पर लटकता मिला, जबकि पत्नी दस मीटर दूर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली।

मृतक दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सोती मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मरने से पहले किसान ने पुलिस को चार लोगों द्वारा घेरने की सूचना दी थी। यह घटना हसनपुर कोतवाली इलाके के अल्लीपुर मिलक गांव में हुई है।
यहां एक किसान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां है। ग्रामीणों के मुताबिक, किसान अपनी पत्नी और छह वर्ष की बेटी के साथ मंगलवार दोपहर में हसनपुर गए थे। जिसके बाद घर वापस नहीं लौटे। रात 12 बजे हसनपुर कोतवाली पुलिस की दो गाड़ी गांव पहुंचीं।

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से किसान के घर के बारे में पूछा और बताया कि किसान ने सूचना दी है कि उसे चार लोगों ने घेर लिया है। लिहाजा पुलिस और ग्रामीणों ने किसान दंपती की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद रात तीन बजे डायल 112 पुलिस पहुंची। इस दौरान भी किसान दंपती का कोई सुराग नहीं लगा। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि दंपती के साथ कोई घटना हो गई है। बुधवार सुबह जब गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो किसान और उसकी पत्नी के शव अपने ही ममेरे भाई के खेत में पड़े मिले। जबकि दंपती की छह वर्षीय बेटी मचान पर सो रही थी। घटना के बाद लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680