Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू
    • होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा
    • उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
    • इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बेटी से रेप का आरोपी खुलेआम करता है परेशान, न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी मां
    देश

    बेटी से रेप का आरोपी खुलेआम करता है परेशान, न्याय के लिए पानी की टंकी पर चढ़ी मां

    adminBy adminOctober 13, 2025No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भरतपुर 13 अक्टूबर। राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना के पास स्थित आकाशीय पानी की टंकी पर एक महिला चढ़ गई. पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था जिसकी शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज कराई गई है लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

    दुष्कर्म का आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मेरे परिवार को परेशान कर रहा है. अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई है. लगभग एक घंटे तक पुलिस द्वारा महिला से समझाईश कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर महिला को टंकी से नीचे उतारा गया है.

    जानकारी के अनुसार भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित गुलालकुंड मोहल्ले की रहने वाली महिला की बेटी के साथ रवि नामक एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. आरोपी लड़की को परेशान करता आ रहा है. आरोपी के खिलाफ महिला ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

    टंकी पर चढ़ी महिला ने बताया है कि मेरी बेटी के साथ रवि नामक एक व्यक्ति ने बलात्कार का प्रयास किया था. आरोपी मेरी बेटी को रोजाना परेशान कर रहा है, जिसकी शिकायत मैंने पुलिस थाना मथुरा गेट में दर्ज करा दी है. शिकायत दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है. पुलिस मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म हो जाए इस बात का इंतजार कर रही है. आये दिन आरोपी मेरे परिवार को परेशान कर रहे हैं. जब पुलिस मेरी सुनवाई नहीं कर रही और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही, इसलिए न्याय के लिए मैं पानी की टंकी पर चढ़ी हूं.

    महिला का कहना है कि उसका पति छोड़कर चला गया है और घर में वह, उसकी बहन और बेटी रहते हैं. लेकिन पड़ोसी लड़का उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है. उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया और आज भी हमको परेशान किया जा रहा है.

    मथुरा गेट थाना प्रभारी मदनलाल मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई है. महिला ने रवि नामक एक लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. तीन दिन पहले ही पीड़िता के 164 के बयान दर्ज हुए हैं. आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही तुरंत की जाएगी. हमने महिला को आश्वासन दिया है कि उसकी शिकायत पर एक-दो दिन में कार्यवाही कर दी जाएगी, जिसके बाद महिला टंकी से नीचे उतर आई है.

    bharatpur rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    विद्या बालन ऐसी अभिनेत्री है जो हर भाषा में रचती हैं जादू

    April 10, 2026

    होम्योपैथी चिकित्सा दिवस, डा0 ईश्वर सिंह जैसे चिकित्सकों की काबिलियत के चलते देश दुनिया में लोकप्रिय हो रही है होम्योपैथी चिकित्सा

    April 10, 2026

    उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.