asd सात साल के फैशन डिजाइनर ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

सात साल के फैशन डिजाइनर ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

0

वाशिंगटन 02 नवंबर। महज सात साल की उम्र और फैशन डिजाईनिंग कल्पना से परे है। लेकिन अमेरिका के सात वर्षीय बालक मैक्स ने ऐसा कर दिखाया है। 7-8 साल की उम्र में बच्चों का ध्यान या तो खेलने में लगाता है या वे पढ़ाई में व्यस्त रहते हैं। हालांकि, इतनी कम उम्र में अपने सपने को पहचानना, उसे पूरा करने के लिए मेहनत करना और सफल होना सराहनीय बात है।

दरअसल, अमेरिका के रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपनी कला के जरिए सफलता की नई उचाईयों को छुआ है। इस बच्चे ने इतनी छोटी-सी उम्र में अपना खुद का फैशन शो आयोजित कर दिखाया है। इस प्रतिभाशाली बच्चे का नाम मैक्स अलेक्जेंडर है, जो कोलोराडो के डेनवर में रहता है। 18 नवंबर, 2023 को डेनवर फैशन वीक में मैक्स ने अपने डिजाइन किए कपड़ों को प्रदर्शित किया और रनवे शो डिजाइन करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए। मैक्स तब से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कपड़े डिजाइन करके बेच रहे हैं, जब वह महज 4 साल के थे। उन्होंने अपने फैशन शो के लिए कपड़े डिजाइन किए और हर छोटी-बड़ी चीज पर निगरानी रखी।

मैक्स ने बताया, जब मैं 4 साल का था, तब मैंने अपने माता-पिता को बताया कि मैं फैशन डिजाइनर बनना चाहता हूं। तभी से मैंने सिलाई करना शुरू कर दिया और बेहतर होता गया। उस समय उनकी मां शेरी मैडिसन ने उनके लिए पहला पुतला बनाया था और उन्होंने 2022 में सिलाई सीखना शुरू कर दिया था। तब से इस नन्हें कलाकार की कला पीपल मैगजीन में छप चुकी है और वह गुड मॉर्निंग अमेरिका का हिस्सा रह चुके हैं। मैक्स अपने प्रतिभाशील हाथों से कई हॉलीवुड सितारों के लिए कपड़े डिजाइन कर चुके हैं और गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

मैक्स ने फैशन शो आयोजित करने के लिए कई हफ्तों तक मेहनत की थी। उन्होंने बताया, ष्फैशन शो के आयोजन में बहुत सारा काम लगता है। इसमें मेरी मां, मॉडल, दर्शक और प्रोडक्शन मैनेजर समेत कई अन्य प्रबंधकों का समूह शामिल था।ष् हालांकि, फैशन शो से जुड़ा हर छोटा-बड़ा निर्णय मैक्स ने खुद लिया था।
फैशन शो के लिए मैक्स ने सबसे पहले मॉडलों को चुना, उनके कपड़े तय किए और कपड़ों के प्रदर्शन का क्रम भी निर्धारित किया। उनका कहना है कि वह बड़े हो कर सफल फैशन डिजाइनर बनना चाहते हैं और खूब नाम कमाना चाहते हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680