asd राहुल-अखिलेश ने एक मंच पर भारी हुंकार, कहा- चौथा चरण करेगा बीजेपी का बैलेंस खराब

राहुल-अखिलेश ने एक मंच पर भारी हुंकार, कहा- चौथा चरण करेगा बीजेपी का बैलेंस खराब

0

कानपुर 10 मई। इंडी गठबंधन की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, चुन्नीगंज में चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इसको संबोधित करने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शहर पहुंचे। अखिलेश यादव ने कहा इसी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से तय हो जाएगा कि सरकार बदलने वाली है। किसानों को गैर जरूरी नैनो यूरिया खरीदवा दी गई।

मंच पर संविधान रचयिता बाबा साहेब के चित्र को भेंट किया गया। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने संबोधन के दौरान कहा कि हमारा पंडाल भरा है जहाँ छाया नहीं है वहां भी हमें भीड़ दिखा रही है। यह दिखा रहा है कि हमें बड़ी जीत मिलने जा रही है। यह गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में ही तय हो जायेगा कि अब गवर्नमेंट बदलने वाली है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी बीजेपी है। भाजपा ने 10 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। चुनाव का चौथा चरण भाजपा का बैलेंस खराब कर देगा। चार चरण बहुत हैं भाजपा का सफाया करने के लिए। कहा कि लोगों को जबरदस्ती वैकसीन लगवा दी। पूछा कि जो वैक्सीन शरीर में चली गई वह वैक्सीन कैसे वापस होगी?
जो लोग वैक्सीन का सर्टिफिकेट रखे हैं सुबह सर्टिफिकेट देखकर मायूस होता है। यह हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। भारतीय संविधान के पीछे भी पड़े हुए हैं।

यहां का कटरा इंजन जो है वह डबल इंजन की सरकार से गायब है। होर्डिंग में केवल एक इंजन दिखाई दे रहा है वह भी गायब हो जाएगा। यह एक दूसरे के बीच बंटवारे में अपने लोगों को ही अब यह सब बुरा भला कहने लगे हैं।
सरकार बनी तो अग्निवीर की परीक्षा और व्यवस्था हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी। यह लोग लेबर कॉलोनी को भी हड़पना चाह रहे हैं। यह जो मेट्रो चल है यह समाजवादियों की देन है। हम कानपुर से काम पुर बनाएंगे। लोगों को काम देने पर काम करेंगे। हम लोग राजा रामपाल और आलोक मिश्रा का हाथ उठाकर बोले इनको जिताओ।

राहुल गांधी ने संबोधन में कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में 50 सीटों से काम नहीं मिल रहे है। मीडिया पर कहा कि इनको बच्चे पालने है। यह कभी सच नहीं बोलेंगे। सारे प्रत्याशियों का नाम लेने के बाद भेजा वापस। कार्यकर्ताओ को बोला मेरे बब्बर शेरों आपमें बहुत जोश है। हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ 3 साल से लड़ रहे है। नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हमने प्यार दिखाया। 4 जनू 2024 मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेगे, यह बात लिख के ले लो। हमने जो मेहनत करनी थीं वो कर दिया।
हमें उत्तर प्रदेश में 50 सीटों से काम नहीं मिल रहे हैमीडिया पर कहा कि इनको बच्चे पालने है। यह कभी सच नहीं बोलेंगे। यह सब बोलते है गुड बाय थैंक यू। आप मैनचेस्टर कहलाए जाते थे। आप कानपुर वालों में वह क्षमता है। मेड इन कानपुर के सामने मैड इन चाइना नहीं टिक सकता है। अडानी और अम्बानी को बनाने के लिए गलत जीएसटी लगाई, सारे खत्म किया नरेंद्र मोदी ने ख़त्म किया। नोटबंदी से सारे बिजनेस ख़त्म किया। 16 लाख करोड़ रुपया अडानी का माफ़ किया।

कानपुर के लोगों और देश के व्यापारियों का कितना माफ़ किया। डिफेंस इंद्रस्ट्री दे डाली, थाली बजाओ, कहते है। गंगा में लाशो के ढ़ेर लगे थे। कोविड के समय कोविड वैक्सीन वालो से चंदा लिया। आप मर रहे थे। तो कहा कि थाली बजाओ मोबाइल कि लाइट जलाओ। टेम्पो में भेजो मुझे उसको कैसे मालिम कि अडानी टेम्पो में पैसा भेजता है।
अडानी और अंबानी काला धन देते है तो सीबीआई और ईडी से जांच क्यों नहीं कराई। क्यों कि वाह आपके मित्र है। 10 साल नाम नहीं लिया। अब कांपते हुए उनका नाम ले रहे हैं। हार मान ली पीएम मोदी ने।

नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री मंत्री नहीं बन सकते। हमें मैड इन चाइना का मुकाबला करना है। आप इसका मुकाबला कर सकते हो। अडानी वाली जीएसती 5 अलग अलग टैक्स सबको बदलने जा रहे हैं।एक टैक्स करने जा रहे है। किसानो और मजदूरों को फायदे वाला तक लगाएंगे, अडानी और अंबानी के लिए बैंक के दरवाजे खोले हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680