asd प्रियंका रायबरेली और राहुल अमेठी से लड़ेगें चुनाव! – tazzakhabar.com
Date: 26/04/2025, Time:

प्रियंका रायबरेली और राहुल अमेठी से लड़ेगें चुनाव!

0

नई दिल्ली 07 मार्च। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण सीटों अमेठी और रायबरेली पर गांधी परिवार के ही चुनावी मैदान में उतरने का फैसला करीब-करीब तय हो चुका है। तय हुआ है कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। जबकि राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसका आधिकारिक फैसला गुरुवार को होने वाली कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में होगा। फिलहाल दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर गांधी परिवार से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से मांग कर रहे थे। पार्टी से जुड़े नेता मानते हैं कि अगर राहुल और प्रियंका अमेठी और रायबरेली से लड़ते हैं, तो इसका सियासी फायदा पार्टी को अन्य सीटों पर भी होगा।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए उत्तर प्रदेश में सीटों का चयन तकरीबन तय हो गया है। सोनिया गांधी के चुनाव न लड़ने से खाली हुई रायबरेली की सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की बात तय हुई है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने रायबरेली के लोगों को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें इशारों में जिसका जिक्र किया था, वो प्रियंका गांधी ही थीं। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की हुई व्यक्तिगत बैठकों में उनको रायबरेली से प्रत्याशी बनाने की बात कही जा चुकी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसका कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा यही है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर अंतिम मुहर लगेगी।

सिर्फ रायबरेली ही नहीं बल्कि पिछले चुनाव में हारी हुई अमेठी सीट पर भी गांधी परिवार से चुनाव लड़ने की योजना बन चुकी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अमेठी से राहुल गांधी को ही फिर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। दरअसल पिछले चुनाव में राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे। अगले कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में अमेठी से कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर तमाम तरह की कयासबाजी चल रही थी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी को लेकर अभी पत्ते नहीं खोले हैं।

दरअसल यहां से हारने के बाद राहुल गांधी की इस सीट पर कम हुई सक्रियता भी इस बात को बल देती रही कि संभव है यहां से राहुल चुनाव न लड़ें। लेकिन राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस के नेता लगातार इसी सीट से चुनाव लड़ने की बात करते रहे। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार को होने वाली चुनाव समिति की बैठक में रायबरेली और अमेठी सीट पर प्रियंका और राहुल के नामों की घोषणा हो सकती है।

हालांकि इसका फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिया जाएगा. हाल ही में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था, जिसमें समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को कुल 17 सीटें दी थीं. इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 17 सीटें मिली हैं. इनमें रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट के अलावा फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट शामिल है. इसके अलावा प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी और देवरिया पर भी कांग्रेस का उम्मीदवार गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेगा. सूत्रों के मुताबिक अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है, यानी बदलाव देखने को मिल सकता है.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680