Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शाहरुख खान के ‘राका’ की तारीफ करने पर एटली ने कहा आपको और गर्व महसूस कराऊंगा, सर
    • पतंजलि ने ‘विश्व भेषज ‘संहिता’ के रूप में तैयार किया वैश्विक महाग्रंथ
    • महिला का ग्राम सचिवालय परिसर में डांस करने का वीडियो प्रसारित
    • रिटायर्ड अधिकारी के पास मिली 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, केशव लाल पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज
    • देहरादून में बेटियों की कमी से नहीं मिल रहीं दुल्हनें
    • AMU में पुलिस की रेड, हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद, आरोपी छात्र फरार
    • अब WhatsApp देगा पैसे कमाने का मौका! YouTube की तरह चैनल बनाकर कमाएं लाखों
    • एमबीबीएस के छात्र से रैगिंग में 11 निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»AMU में पुलिस की रेड, हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद, आरोपी छात्र फरार
    देश

    AMU में पुलिस की रेड, हथियार-कारतूस, नकली नोट सहित संदिग्ध दस्तावेज बरामद, आरोपी छात्र फरार

    adminBy adminApril 9, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एफएम टावर के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सर जियाउद्दीन हॉल में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को एक कमरे से हथियार, कारतूस, नकली नोट और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि, कमरे में रहने वाले आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए और उनकी तलाश जारी है।

    मामले की जानकारी के अनुसार, क्वार्सी थाना क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एक्वा वाटर पार्क के बाहर गाड़ी आगे-पीछे करने को लेकर शाहिद अली का कुछ एएमयू छात्रों और उनके साथियों से विवाद हो गया था। यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

    बताया जा रहा है कि अगले दिन सुबह इन्हीं नकाबपोश युवकों ने शाहिद अली के आशियाना ग्रीन सोसाइटी स्थित घर पर फायरिंग कर दी और मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने एमएम टावर निवासी फैसल, अशरफ और साकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    फायरिंग की घटना के बाद अलीगढ़ पुलिस ने जब सर जियाउद्दीन हॉल में तलाशी अभियान चलाया तो एक कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस को यहां से 32 बोर की दो देसी पिस्टल मैगजीन, 315 बोर के चार खोखे, 9 एमएम का एक कारतूस और 12 बोर के चार कारतूस मिले। इसके अलावा 100-100 रुपये के छह नकली नोट और कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

    तलाशी के दौरान पुलिस को आठ मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और शहबाज के नाम की हाईस्कूल की दो मार्कशीट भी मिली हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच और तेज कर दी है।

    aligarh amu-hostel-raid tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शाहरुख खान के ‘राका’ की तारीफ करने पर एटली ने कहा आपको और गर्व महसूस कराऊंगा, सर

    April 9, 2026

    पतंजलि ने ‘विश्व भेषज ‘संहिता’ के रूप में तैयार किया वैश्विक महाग्रंथ

    April 9, 2026

    महिला का ग्राम सचिवालय परिसर में डांस करने का वीडियो प्रसारित

    April 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.