asd जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा नेताओं के जमीन कब्जाने से परेशान: अखिलेश यादव – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा नेताओं के जमीन कब्जाने से परेशान: अखिलेश यादव

0

लखनऊ, 12 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा कोई भी मतदाता छूट न जाए इसलिए 22 जनवरी को जारी होने वाली मतदाता सूची पर नजर रखी जाएगी। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा नेताओं के जमीन कब्जाने से परेशान है और बदलाव चाहती है। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। गठबंधन में कांग्रेस से सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे माहौल में चर्चा हुई है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति सिर्फ एक नारा बनकर रह गई है। हर घर में बेरोजगार युवक बैठा है। जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था। बिजली महंगी हो गई है। किसानों को तार लगाकर अपनी फसलें बचाना पड़ रहा है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। सपा ने जिन मेडिकल कॉलेजों को बनाए थे वो भी नहीं चलाए जा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी मिलकर लोगों की जमीनों को हड़पने का काम कर रहे हैं। लोगों ने इतनी लूट कभी नहीं देखी होगी जितनी भाजपा सरकार में हो रही है। लोगों को डरा-धमका कर जमीनें छीन रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़े हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एनकाउंटर कर रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680