Date: 27/07/2024, Time:

फ्लाइट के वॉशरूम में ‘कैद’ होकर मुंबई से बेंगलुरु पहुंचा यात्री

0

मुंबई 17 जनवरी। मुंबई से बेंगलुरु जाते हुए स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक शख्स पूरे सफर में टॉयलेट के अंदर रहा। दरअसल, टॉयलेट का गेट अंदर से अटका गया था। जिसके बाद पूरी फ्लाइट में तकरीबन 100 मिनट यात्री को अंदर ही रहना पड़ा। बेंगलुरु में पहुंचकर किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया और तब जाकर शख्स को राहत मिली। एयरहोस्ट्रेस ने उसे कागज पर मैसेज लिखकर शांत रखने की कोशिश की।

मुंबई से बेंगलुरु जा रही स्पाइजेट की फ्लाइट संख्या SG-268 में यह हादसा हुआ। सीट नंबर 14D पर बैठा एक यात्री जैस ही वॉशरूम में गया और उसका गेट लाॅक हो गया। तंग होकर यात्री ने अंदर से मदद के लिए पुकारा। उसकी आवाज सुनकर क्रू मेंबर वहां पहुंचा। लेकिन वह बाहर से भी गेट नहीं खोल सके।

फ्लाइट के लैंड होने के बाद टेक्नीशियन को बुलाया गया और फिर दरवाजा खोला गया। इस दौरान यात्री को एक घंटे से ज्यादा समय तक प्लेन के टॉयलेट में ही कैद रहना पड़ा। इस सब के बीच एयर होस्टेस ने एक कागज पर नोट लिखकर वॉशरूम के गेट के अंदर डाला। नोट में लिखा था कि ‘विमान कुछ देर में लैंड होने वाला है, ‘आप commode पर बैठे जाएं, जैसे ही विमान का गेट खुलेगा तकनीकी मदद बुलाकर गेट खोला जाएगा’। बीते दिनों इंडिगो ने रनवे पर यात्रियों को खाना दिया था। कोहरे के चलते उड़ान लेट होने पर ऐसा किया गया। वहीं, एयरलाइन ने इसके लिए उससे माफी मांगी और उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई। लेकिन जितनी देर यात्री वॉशरूम में बंद रहा प्लेन में अफरातफरी का माहौल रहा।

Share.

Leave A Reply