asd प्यार में फरहाना बनी पल्लवी, मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी संग लिये सात फेरे – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

प्यार में फरहाना बनी पल्लवी, मुस्लिम युवती ने हिंदू प्रेमी संग लिये सात फेरे

0

रामपुर 15 मई। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपना धर्म बदल कर हिंदू प्रेमी संग शादी कर ली। युवती ने अपना नाम फरहाना से पल्लवी रख लिया। शादी के बाद युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। पहले से ही उसकी हिंदू धर्म में आस्था थी। जहां तीन तलाक और हलाला जैसा डर नहीं है, बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है।

बताते चले कि रामपुर जिले के गांव करपिया निवासी फरहाना उर्फ पल्लवी का पिछले 5 सालों से बरेली के शाही क्षेत्र के रहने वाले धर्मवीर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरहाना उर्फ पल्लवी ने बताया कि वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहकर काम करती थीं। वहीं धर्मवीर भी परिवार के साथ रहकर काम करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं, जब दोनों ने एक-दूसरे के साथ हमेशा के लिए रहने का फैसला किया तो उसके परिजन नहीं माने। जिसके बाद दोनों ने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में जाकर शादी करने की इच्छा जताई। जहां बीते मंगलवार की रात को आचार्य केके शंखधार ने दोनों के प्रमाणपत्रों को देखकर विधि विधान से उनकी शादी करा दी।

दोनों की शादी करवाने से पहले केके शंखधार ने फरहाना का शुद्धि संस्कार किया। इसके बाद उसका नाम फरहाना से बदल कर पल्लवी रखा गया। जिसके बाद दोनों ने विधि- विधान के साथ सात फेरे लिए। शादी के फरहाना उर्फ पल्लवी ने बताया कि शादी से वह बेहद खुश है। उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। किसी ने भी उसके साथ जोर जबरदस्ती नहीं की है। पल्लवी का कहना है कि उसकी पहले से ही हिंदू धर्म में आस्था थी। जहां तीन तलाक और हलाला जैसा डर नहीं है, बल्कि नारी को शक्ति के रूप में सम्मान दिया जाता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680