asd पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त, चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना

पाकिस्तानी चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त, चार एयरबेसों को भी बनाया गया निशाना

0

नई दिल्ली, 10 मई। जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है। इन्हीं जगहों से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के जरिए भारत में घुसपैठ कर कोशिशें की जा रही थीं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में कम से कम चार एयरबेसों को भारतीय हमलों का निशाना बनाया गया। इस बीच यह भी बताया गया कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली सक्रिय कर दी है। इससे पहले पाकिस्तान ने गत रात भारत के 26 शहरों पर हमला किया। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। एलओसी पर कई जगहों पर रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के मद्देनजर भारतीय सेना जम्मू सेक्टर में जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तान ने खुद कबूली तीन एयरबेसों पर निशाने की बात
इससे पहले पाकिस्तान ने आज सुबह दावा किया कि उसके तीन एयरबेसों को भारतीय मिसाइलों और ड्रोनों ने निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान वायुसेना के नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल) और रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) एयरबेसों को निशाना बनाया गया। इसके कुछ देर बाद ही भारत में सूत्रों के हवाले से भी जवाबी कार्रवाई की बात सामने आई।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव
दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के जवाब में बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी लॉन्चपैडों को निशाना बनाकर किए गए सटीक हमलों के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान ने गुरुवार के बाद गत दिवस भी लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 स्थानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए।

पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को रोका गया
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि कि हवाई अड्डों और हवाई ठिकानों सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के दुश्मन के प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम को भारतीय वायु रक्षा इकाइयों ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर पाकिस्तान की ओर से दागी गई कम से कम आठ मिसाइलों को रोक दिया, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जम्मू हवाई अड्डा भी शामिल था।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680