asd महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव 20, कांग्रेस 18 और शरद 10 पर उतारेंगे प्रत्याशी – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव 20, कांग्रेस 18 और शरद 10 पर उतारेंगे प्रत्याशी

0

मुंबई, 01 मार्च। महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की तीन पार्टियों के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से उद्धव ठाकरे की शिवसेना 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को 18 और शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली हैं। तीनों पार्टियां महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं।

सूत्रों की मानें तो रीजनल पार्टी वंचित बहुजन अगाड़ी (वीबीए) को शिवसेना (उद्धव गुट) के हिस्से से दो सीटें मिलेंगी। VBA ने पहले 5 सीटों की मांग की थी। इसके अलावा निर्दलीय राजू शेट्टी को शरद पवार की पार्टी का समर्थन मिलेगा।

सीट शेयरिंग को लेकर एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि शिवसेना (उद्धव) मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से 4 पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें से एक- मुंबई नॉर्थ ईस्ट वीबीए को दी जा सकती है। मुंबई की 6 सीटों पर कांग्रेस और उद्धव के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। इस सिलसिले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 22 फरवरी को उद्धव ठाकरे से बातचीत भी की थी। राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की थी। कांग्रेस मुंबई की 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है। हालांकि, उद्धव ने मुंबई की 4 सीट- मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल अपने लिए मांगी थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680