asd दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत ढहने से एक की मौत, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत ढहने से एक की मौत, 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल

0

नई दिल्ली 28 जून। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भारी बारिश के कारण हादसा हो गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत तेज हवा और भारी बारिश के कारण ढह गई, जिसके मलबे के नीचे कार दब गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। वहीं कार बुरी तरह पिचक गई।

लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए चारों को फंसी गाड़ी से निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 3 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। वहीं एयरपोर्ट पर पानी भरने के कारण 25 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसिल कर दी गई हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हादसे की पुष्टि दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की। हादसे की जानकारी मिलते ही एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने रिपोर्ट तलब कर ली। वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1का दौरा करने भी पहुंचे। उन्होंने हादसास्थल का जायजा लिया।

इसके बाद वे घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे। उन्होंने जल्द से जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए, ताकि पैसेंजरों को आने जाने में दिक्कत न हो। वहीं पूरे एयरपोर्ट की चेकिंग करने को कहा। जहां-जहां पानी भरा है, उसे ड्रेन करने को कहा, ताकि इस तरह का हादसा फिर न होने पाए। मंत्री ने एयरपोर्ट अधिकारियों को पैसेंजरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भारी बारिश के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर पानी भर गया है। इसका असर उड़ानों पर पड़ा। वहीं खराब मौसम को देखते हुए 25 से ज्यादा उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं। स्पाइसजेट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, असुविधा के लिए खेद हैं। फ्लाइटें रद्द की जा रही हैं। ज्यादा जानकारी के लिए (0)124 4983410/(0)124 7101600 पर संपर्क करें।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680