asd ओटीटी की आड़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

ओटीटी की आड़ में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं : अनुराग ठाकुर

0

नई दिल्ली, 10 फरवरी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओटीटी की आड़ में अश्लील कंटेंट से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है। अनुराग ठाकुर का कहा है कि मेकर्स को कला के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी भाई साहब व अन्य गणमान्यों के साथ पत्रकार श्री अनंत विजय की पुस्तक ओवर द टॉपः ओटीटी का मायाजाल के विमोचन के अवसर पर कहा कि ये पुस्तक न केवल मनोरंजन के इस नए युग की जटिलताओं को समझाती है बल्कि इसके अंदर छुपे असीम संभावनाओं को भी उजागर करती है।

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एंटरटेनमेंट जगत के बारे में बात करते हुए मेकर्स को चेतावनी दी है। इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखने का चलन बहुत ज्यादा हो गया है। दर्शक अब अकेले घर में मूवी और सीरीज देखना पसंद करते हैं। वहीं ओटीटी पर कई तरह के कंटेंट देखने के लिए मिल रहे हैं जहां कुछ लोगों को पसंद आ रहे हैं तो वहीं कुछ कंटेंट को लेकर हंगामा हो जाता है। इसी बीच अब अनुराग ठाकुर ने ओटीटी प्लेटफॉर्मों पर दिखाए जा रहे कंटेंट के बारे में बात की है। अनुराग ठाकुर ने चेतावनी देते हुए ओटीटी कंटेंट की आलोचना करने के बजाय उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए और भारतीय कहानियों, संस्कृति और परंपराओं को विश्व दर्शकों तक ले जाने पर बात की है।

अनुराग ठाकुर ने ओटीटी पर सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता से भरा कंटेंट दिखाया जाने पर अपना सख्त बयान दिया है। संसद सत्र के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इंडस्ट्री को बढ़ाना है, लेकिन सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी मनोरंजन का एक नया ठिकाना बन चुका है, और हर दिन इसका बढ़ता सब्सक्राइबर बेस इस बात का प्रमाण है।

सेल्फ रेगुलेशन के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार की नजर चारों ओर है, कला मेकर्स को कला के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। स्वतंत्रता की आड में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं कर सकते है, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से कई बार बहुत सी परेशानिया खड़ी होती है, जिसके बाद कई तरह का बवाल होने लगता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680