asd ओडिशा में अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी पहली भाजपा सरकार – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

ओडिशा में अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी पहली भाजपा सरकार

0

भुवनेश्वर 10 जून। ओडिशा में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार अब 12 जून को शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को होना था। ओडिशा में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे। रोड शो जयदेव विहार से जनता मैदान तक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने ओडिशा आ रहे हैं। पार्टी नेता जतिन मोहंती और विजयपाल सिंह तोमर ने इसकी पुष्टि की।

मोहंती ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता के कारण शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव किया गया है। साथ ही विधायक दल की बैठक भी अब 11 जून को होगी। चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि ओडिशा की पहली भाजपा सरकार राज्य में 10 जून को शपथ लेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी शनिवार को इसकी पुष्टि की थी। हालांकि पार्टी सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण की तारीख बदलने का फैसला रविवार को लिया गया। भाजपा ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 78 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।

भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

ओडिशा में मुख्यमंत्री पद के लिए सुरेश पुजारी के अलावा मनमोहन सामल, प्रताप चंद्र सारंगी, बैजयंत पांडा, गिरीश चंद्र मुर्मू, संबित पात्रा, जयनारायण मिश्रा और अपराजिता सारंगी का भी नाम चल रहा है। दौड़ में सबसे आगे धर्मेंद्र प्रधान का नाम चल रहा था लेकिन उनके मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद सीएम बनने की संभावना काफी कम हो गई है।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपने बूते सरकार बनाने जा रही है। 24 वर्ष से लगातार सत्ता में काबिज बीजू जनता दल से सत्ता छीनने के बाद भाजपा की तरफ से शपथ ग्रहण उत्सव को यादगार बनाने की पूरी तैयारी चल रही है।
पार्टी शपथ ग्रहण उत्सव से पहले भव्य रोड शो के जरिए एक बार अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी। वहीं शपथ ग्रहण उत्सव एवं प्रधानमंत्री के रोड शो को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680