asd हिन्दू बन तीन शादियां कर लाखों ऐंठने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार

हिन्दू बन तीन शादियां कर लाखों ऐंठने वाली मुस्लिम महिला गिरफ्तार

0

पंचकूला 14 जून। एक महिला ने षडयंत्र के तहत अपना धर्म छिपाकर हिंदू धर्म के तहत पंचकूला निवासी एक व्यक्ति से uttदी की। उससे 30 लाख रुपये ऐंठे और उससे अलग रहने लगी। सेक्टर-5 थाना पुलिस में पीड़ित पति ने इस मामले में इसी साल 26 मार्च को केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सेक्टर-10 पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी महिला को बुधवार को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड लिया है।

पुलिस को पता चला है कि पंचकूला से भागकर महिला ने सहारनपुर निवासी एक पंडित व्यक्ति को जाल में फंसाकर हाल ही में उससे शादी कर रचाई थी। जांच अधिकारी मंदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान महिला के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि महिला ने अब तक कितने लोगों को जाल में फंसाकर उन्हें लूटा है। तीन शादियों की तो जानकारी हो चुकी है जिनमें से एक पति आत्महत्या कर चुका है। महिला के पास तीन जाली वोटर कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने जहां से फर्जी दस्तावेत तैयार करवाए हैं, उन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया उसने पत्नी की बहन व रिश्तेदारों के फोटो सोशल मीडिया पर देखे तो उसके होश उड़ गए। उनका पहनावा मुस्लिम धर्म का था। फिर उसने अपने साले को फोन किया तो उसने अपना नाम मुस्लिम धर्म का बताया। साथ ही बताया कि उसकी बहन पढ़ी लिख्री नहीं है। अपने साथ धोखे का पता चलते ही उसने पत्नी के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू की तो और चाैंकाने वाले खुलासे हुए। पता चला कि हुस्न के जाल में फंसाकर शादी करना और लूटना उसका काम है।

तीन शादियां कर चुकी है आरोपी महिला
आरोपी महिला ने 2009 में यमुनानगर के एक हिंदू युवक से शादी की थी। बाद में उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवा दिया। इससे परेशान होकर 7 फरवरी 2016 में उसने आत्महत्या कर ली। फिर 2019 में पंचकूला निवासी वेब डेवलपर से शादी की। उसके परिवार के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवा करीब 30 लाख रुपए ऐंठे और उसे छोड़कर सहारनपुर में रहने लगी। इसी दाैरान सहारनपुर में भी उसने एक पंडित व्यक्ति से शादी कर ली। इसके बाद किसी को शिकार बनाती, उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने पंचकूला निवासी एक एएसआई पर रेप का केस भी दर्ज करवाया था। वह मामला अभी तक विचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हरिद्वार अपने घर गया हुआ था। तभी उसकी पत्नी ने फोन पर बताया कि एक एएसआई ने उससे रेप किया है। वह तुरंत पंचकूला लाैटा और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। एएसआई करीब एक साल जेल में रहा। फिलहाल वाे जमानत पर है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसके हरिद्वार स्थित घर की पहली मंजिल पर कब्जा किया हुआ है। उसके व परिजनों के खिलाफ हरिद्वार में दहेज मांगने समेत कई झूठे आरोप लगा केस दर्ज करवा रखा है। उसने पंचकूला महिला थाना सेक्टर-5 में भी शिकायत दी थी। जबकि धर्म छिपाकर महिला ने उससे शादी की और करीब 30 लाख रुपए भी ऐंठे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680