asd माफिया सिंहराज भाटी का भतीज रवि गिरफ्तार, 25 हज़ार का ईनाम था घोषित – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

माफिया सिंहराज भाटी का भतीज रवि गिरफ्तार, 25 हज़ार का ईनाम था घोषित

0

नोएडा 11 जनवरी। थाना ईकोटेक- 3 पुलिस और नोएडा की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चिन्हित माफिया सिंह राज भाटी के सगे भतीजे को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इसके पास से पुलिस ने एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो कार भी बरामद किया है।

अपर पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना ईकोटेक- 3 पुलिस और स्वाट टीम ने कुख्यात बदमाश रवि रामपुर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए के इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि यह शासन द्वारा चिन्हित माफिया सिंह राज भाटी का सगा भतीजा है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने इमलिया गांव में अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। यह संगीन अपराध को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा था।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ईकोटेक वन थाना और स्वाट टीम द्वारा 25000 के इनामी बदमाश को बुधवार देर शाम गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश गैंगस्टर सिंह राज भाटी का सगा भतीजे रवि रामपुर है। जिसको घरबरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना ईकोटेक और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 25000 के इनामी रवि रामपुर को गिरफ्तार किया है। रवि रामपुर पर बीते दिनों इमलिया गांव में अपने साथी के साथ मिलकर बीते दिनों गोलियां चलाई गई थी जिसके बाद रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान रवि पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया था। रवि रामपुर गैंगस्टर सिंह राज भाटी का भतीजा है। गैंगस्टर सिंह राज भाटी माफिया सुंदर भाटी गैंग का पहले सक्रिय सदस्य था और बीते दिनों सिंह राज भाटी ने सुंदर भाटी से अलग अपना गैंग बना लिया है।
पुलिस रवि रामपुर के पास से बरामद बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी जुटा रही है कि यह स्कॉर्पियो कब बुलेट प्रूफ कराई गई थी और कहां से कराई गई थी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680