Date: 19/05/2024, Time:

झारखंड बोर्ड 10वीं में ज्योत्सना ज्योति बनी टॉपर

0

रांची 19 अप्रैल। आज झारखंड बोर्ड दसवीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित हो गया है। झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा JAC द्वारा की गई है। इस बार दसवीं का रिजल्ट इस बार 90.31 प्रतिशत रहा। पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है।

झारखंड की टाप थ्री में छात्राओं का ही कब्जा रहा। तीनों छात्राएं इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग की हैं। 91 प्रतिशत छात्राएं और 87.70 छात्र सफल रहे। फर्स्ट डिवीजन में 205110 विद्यार्थी (54.20 प्रतिशत), सेकेंड डिविजन 153733 विद्यार्थी (40.63 प्रतिशत) और थर्ड डिवीजन में 19555 विद्यार्थी (5.17 प्रतिशत) सफल रहें। पहली टॉपर ज्योत्सना ज्योति, 99.2 प्रतिशत, सना संजोरी 98.6 प्रतिशत, करिश्मा कुमारी व सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत है।

इस बार बोर्ड परीक्षा में 2,05,110 छात्रों ने पहली डिवीजन प्राप्त की है, जबकि 1,53,733 छात्रों ने सेकेंड डिविजन हासिल की है। वहीं, 19,555 छात्रों ने थर्ड डिविजन पर जगह बनाई है। इस बार 4,21,678 छात्रो ने आवेदन किया था, जिसमें से 4,18,623 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
झारखंड का सिंहभूम जिला 94.075 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर रहा है। वहीं, हजारीबाग 93.83 पास प्रतिशत के साथ दूसरे व गिरिडिह जिला 93.44 पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।

टॉपर लिस्ट
1 ज्योत्सना ज्योति – 496 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
2 सना संजरी- 493 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3 करिश्मा कुमारी- 492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3 सृष्टि सौम्या- 492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
4 प्रतिभा महतो – 491 मार्क्स उर्सुलिन कन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल , रांची
4 सुमित कुमार महतो – 491 मार्क्स सेंट जॉन हाई स्कूल , रांची
4 सुप्रिया कुमारी – 491 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
5 संभवी सुहाना – 490 मार्क्स सरस्वती विद्या मंदिर लातेहर
5 सक्षम वर्मा – 490 मार्क्स आईटीएसवीएम हाई स्कूल चतरा
5 फिजा फातिमा – 490 मार्क्स मिल्लत हाईस्कूल, धनबाद
5 सुकृति कुमारी – 490 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
5 तनु राजमुक्ति – 490 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

Share.

Leave A Reply