ऋषिकेश, 12 फरवरी। अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड बैठक में संतों ने जगद्गुरु देवादित्यानंद को ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का उत्तराधिकारी चुना। संतों ने इसके लिए एक कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया।
शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम समाधि संस्थानम ऋषिकेश में अखिल भारतीय धर्म संघ के उत्तराखंड प्रांत के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. भट्ट ने कहा कि शंकराचार्य माधवाश्रम ने आजीवन सनातन धर्म के लिए काम किया। उन्होंने गो, गंगा, गायत्री, रोटी, बेटी, चोटी को लेकर पूरे भारत वर्ष में अलख जगाई । माधवाश्रम के महंत अभयचौतन्य ने कहा कि जगतगुरु देवादित्यानंद शास्त्रनिष्ठ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने जगतगुरु देवादित्यानंद को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज का उत्तराधिकारी नियुक्त करने का प्रस्ताव बैठक में रखा। संतों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया। जगतगुरु देवादित्यानंद ने कहा कि वह पूरे मनोयोग से गुरुदेव के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने कहा कि हम सब मिलकर जगतगुरु देवादित्यानंद के नेतृत्व में सनातन धर्म के लिए कार्य करेंगे। बैठक में डॉ. जनार्दन कैरवान, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, दंडी स्वामी विज्ञानानंद तीर्थ, प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश पूर्वाल, सुरेंद्र दत्त भट्ट, कृष्ण प्रसाद उनियाल, विजय जुगलान, नवीन भट्ट, विनायक भट्ट, कथावाचक आचार्य शिव स्वरूप नौटियाल, सर्वात्मांद गिरि, नागेंद्र पुरी, आचार्य राकेश बहुगुणा, आचार्य राकेश लसियाल, शैलेन्द्र मिश्रा, एलपी पुरोहित, आचार्य सुभाष डोभाल, वैदिक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य जगमोहन मिश्रा, महामंत्री आचार्य शिव प्रसाद सेमवाल, विनोद गैरोला आचार्य जितेन्द्र भट्ट, रमाबल्लभ भट्ट, घनश्याम नौटियाल, अमित कोठारी, सौरभ सेमवाल, मुकेश थपलियाल, वेद किशोर सिलसवाल, डॉ. दयाकृष्ण लेखक, आचार्य ललित त्रिपाठी, गंगाराम व्यास, हर्ष मणि पैन्यूली आदि उपस्थित रहे।
Trending
- सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और अभेद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जल चढ़ाएंगे शिवभक्त, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा
- बच्चों को मिले परीक्षा में बैठने की अनुमति, प्रधानाचार्य और लिपिक की सेवा हो समाप्त
- अंग्रेजी भी पढ़़ाई जाएगी अब 235 साल पुराने वाराणसी के राजकीय इंटर कॉलेज में, अच्छी शुरुआत है
- रोडवेज बसों में मुफ्त बस यात्रा बुजुर्ग महिलाओं को
- हिन्दू उम्मीदवार बांग्लादेश में शेख हसीना की सीट पर
- शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज के उत्तराधिकारी जगद्गुरु देवादित्यानंद होंगे
- विमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से उत्पीड़न का आरोप
- वांगचुक की सेहत सामान्य रिहाई नहीं की जा सकती : केन्द्र सरकार

