asd कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन, नारी शांति से गौरवान्वित हुआ देश, आसमान में गरजे राफेल – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन, नारी शांति से गौरवान्वित हुआ देश, आसमान में गरजे राफेल

0

नई दिल्ली, 26 जनवरी। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर आज कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारत की बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। देश की महिला शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर केंद्रित इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन दुनिया ने देखा। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखी। भारतीय वायुसेना ने तंगैल फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ से किया फ्लाईपास्ट।

यूपी की झांकी की थीम- अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत
उत्तर प्रदेश की झांकी में थीम अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने लिया हिस्सा। वहीं सेना की मद्रास रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। मद्रास रेजीमेंट, सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है।

भारतीय सेना की रॉकेट रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर पिनाका रॉकेट हथियारों का प्रदर्शन किया। इस रेजीमेंट का नेतृत्व 262 फील्ड रेजीमेंट की लेफ्टिनेंट प्रियंका सेवदा ने किया। भारतीय सेना के टी-90 भीष्म ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। 42 आर्मर्ड रेजीमेंट के इस दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट फयाज सिंह ढिल्लन ने नेतृत्व किया। फ्रांस की सैन्य टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। फ्रांस की टुकड़ी में म्यूजिक बैंड और मार्चिंग दस्ता शामिल है। यह दस्ता फ्रांस की सेना की सेकेंड इंफेंट्री रेजीमेंट का हिस्सा है। कर्तव्य पथ पर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर्स ने ध्वज फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर किया फ्लाईपास्ट। साथ ही भारतीय सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परमवीर चक्र और अशोक चक्र से सम्मानित जाबांजों ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान छह राफेल विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़े। वहीं, तीन सुखोई-30 एमकेआई विमान वायु सेना मार्चिंग दल के साथ कार्तव्य पथ के उत्तर में जल चैनल पर 900 किमी प्रति घंटे की गति से त्रिशूल बनाते हुए उड़े। गणतंत्र दिवस परेड में प्रचंड कंबैट हेलीकॉप्टर द्वारा फ्लाई पास्ट किया गया। फ्लाई पास्ट का हवाई शॉट भी सामने आया, जिसे खुद पायलट ने लिया। इसी के साथ दो अपाचे हेलीकॉप्टर और दो एमके-आईवी विमानों ने कार्तव्य पथ पर उड़ान भरी। गणतंत्र दिवस परेड समारोह में महिला पुलिस कर्मियों की मोटरसाइकिल प्रदर्शनी ने सभी का मन मोह लिया। मेहमान और दर्शक इसे देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
दरअसल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी नारी शक्ति के अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही थीं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680