asd अगर बीजेपी चुनाव जीत गई तो विपक्ष के बाकी सारे नेता जेल के अंदर होंगे- केजरीवाल – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

अगर बीजेपी चुनाव जीत गई तो विपक्ष के बाकी सारे नेता जेल के अंदर होंगे- केजरीवाल

0

नई दिल्ली 11 मई। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) लोकसभा चुनाव जीत गयी तो विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डालकर एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा किया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ को कुचलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के चार सबसे बड़े नेता को जेल में भेजने के बाद भी उनकी पार्टी और मजबूती से उभरी है। प्रधानमंत्री ‘आप’ को कुचलना चाहते हैं। यह जनतंत्र नहीं है इसे देश की जनता नहीं पसंद करती है।

उन्होंने कहा,‘‘ प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने देश के सबसे भ्रष्ट लोगों को अपने पार्टी में शामिल कर लिया है। उन्हें अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो केजरीवाल से सीखनी होगी। प्रधानमंत्री देशवासियों को बेवकूफ समझने की भूल न करें। ”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बेहद खतरनाक मिशन शुरु कर रखा है। वह एक राष्ट्र एक नेता की राह पर चल रहे हैं। इसमें सभी विपक्ष को खत्म कर देंगे। अगर वह चुनाव जीत गये तो विपक्ष के बाकी सारे नेता जेल के अंदर होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पार्टी के नेताओं की भी राजनीति खत्म करने पर लगे हैं। इस बार अगर चुनाव जीत गये तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी बदल देंगे।

इससे पहले उन्होंने कई राज्यों में भाजपा के दिग्गज नेताओं को किनारे लगाने का काम किया है। केजरीवाल ने कहा,“ आज एक तानाशाह देश के जनतंत्र को खत्म करना चाहता है। वह 140 करोड़ देशवासियों से अग्रह करते हैं कि देश के जनतंत्र को बचायें।” उन्होंने कहा कि वह देश को बचाने के लिए पूरे देश में जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे बल्कि वह गृहमंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं क्योंकि अगले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री 75 साल के हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि चार जून के बाद भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। सभी राज्यों में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं। इनकी एक भी राज्य में सीटें नहीं बढ़ रही है। देश में इंडिया समूह की सरकार बनेगी और उसमें ‘आप’ भी भागीदार होगी। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलायेंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680