asd हॉरर थ्रिलर फिल्म ’शैतान’ ने रिलीज से पहले की एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई

हॉरर थ्रिलर फिल्म ’शैतान’ ने रिलीज से पहले की एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई

0

नई दिल्ली 06 मार्च। अजय देवगन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शुमार हैं, जिन्हें पर्दे पर हर रूप में उनके फैन पसंद करते हैं। कॉमेडी हो या सीरियस हर किरदार में सुपरस्टार अजय देवगन जान फूंक देते हैं। साल 2024 की शुरुआत के साथ ही अजय देवगन एक बार फिर से फिल्म ‘शैतान’ के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट रहे हैं।

इस फिल्म में उनका सामना पहली बार आर माधवन से होने वाला है। दो दिनों बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार इस फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है। शैतान को सिनेमाघरों में देखने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ के फर्स्ट डे के अब तक कितने टिकट बिके हैं और उनसे एडवांस बुकिंग में सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर ने कितनी कमाई की है,

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ये फिल्म उम्मीद से बढ़कर एडवांस बुकिंग में कमाई कर रही है। पहले ही दिन 16 हजार के करीब टिकट बेचकर मूवी ने रिलीज से पहले 39 लाख के करीब कमा लिए थे। दूसरे दिन ‘शैतान’ की 35 हजार के आसपास की पहले दिन की टिकट बिकी थी, जिससे लगभग 83 लाख के आसपास का कलेक्शन हुआ था।

अब अजय देवगन-आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘शैतान’ के तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने तीन एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 1.11 करोड़ कमा लिए हैं।
विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शैतान’ का बज भले ही बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन एडवांस बुकिंग में जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये उम्मीद जताई जा सकती है कि इसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन होगी।
अजय देवगन की फिल्म के मंगलवार तक 5 हजार शोज बुक हो चुके हैं। शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680