asd यूपी के इन जिलो में हीटवेव का अलर्ट जारी, अभी पांच दिन और पड़ी भीषण गर्मी – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

यूपी के इन जिलो में हीटवेव का अलर्ट जारी, अभी पांच दिन और पड़ी भीषण गर्मी

0

लखनऊ 11 जून। उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी, उमस और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। जिसके चलते लोगों को दोपहर के समय घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आगरा में अब 12 जून तक गर्म हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। अगर आज की बात करें तो वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड सबसे गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, आने वाले पांच दिनों के लिए यहां हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके अलावा कन्नौज, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में ऊष्ण लहर लू चलने के आसार है।

वहीं, अब भीषण गर्मी से राहत के लिए उत्तर प्रदेश मानसून की एंट्री होनी बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री पूर्वी यूपी से होती है। मानसून की पहली बारिश साउथ वेस्ट यानी दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की एंट्री से होती है। अभी आईएमडी के मानसून ट्रैकर के हिसाब से ये 20 जून को पूर्वी यूपी में एंट्री करने वाला है। वहीं, अगर 20 जून से पहले एंट्री होती है तो पहले बारिश शुरू होने की संभावना है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680