Date: 27/07/2024, Time:

Google Pay जून में हो जाएगा बंद, इस महीने निकाल लें पैसे

0

नई दिल्ली 24 फरवरी। 2022 में Google Wallet आने के साथ ही ‘GPay’ ऐप हर यूजर की पहली पसंद बन गई थी। अब कंपनी ने इसको लेकर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका में पुरानी गूगल पे ऐप को बंद करने का फैसला लिया गया है। यानी अब इसका पुराना वर्जन वर्क नहीं करेगा। एंड्रॉयड होमस्क्रीन पर नजर आने वाली ‘GPay’ ऐप पुराना वर्जन है जो पेमेंट और फाइनेंस के लिए यूज की जाती थी।

ऐप को लोगों के साथ बेहतर रिलेशनशिप और बिजनेस स्थापित करने के लिए लॉन्च किया गया था। इससे परचेज़ हिस्ट्री की भी जानकारी हासिल हो सकती थी। इसकी मदद से यूजर्स को खर्च कंट्रोल करने में मदद करना था। रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका में GPay 4 जून 2024 से वर्क करना बंद कर देगा। हालांकि भारत और सिंगापुर के यूजर्स को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दोनों ही जगह पर GPay पूरी तरह वर्क करता रहेगा।

गूगल का कहना है कि वह यहां के यूजर्स को समय समय पर अपडेट भी देता रहेगा। यानी यहां के यूजर्स के लिए ये ऐप बंद होने नहीं जा रही है। लेकिन अमेरिका को लेकर गूगल की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है। अब ऐप बंद होने जा रही है तोगूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दी है। इसकी मदद से ही आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में ज्यादा यूजर्स इसी का सहारा लेते थे।

मनी ट्रांसफर
Google Pay में उपलब्ध मनी ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आप वेबसाइट की मदद से बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है। इसकी मदद से आप मिलने वाली मनी को भी मैनेज कर सकते हैं। फिलहाल ऐप वर्क कर रही है। लेकिन जून में बंद होने के बाद भी इसका यूज किया जा सकता है। ये कई लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

Share.

Leave A Reply