asd गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री – tazzakhabar.com
Date: 28/03/2025, Time:

गेब्रियल अटल बने फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री

0

पेरिस,10 जनवरी। इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को अपना नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। गेब्रियल अटल फ्रांस के पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री भी हैं। फ्रांसीसी मीडिया मुताबिक मैक्रों यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे जनादेश में नई जान फूंकना चाहते हैं। इसके चलते एलिजाबेथ को हटाकर प्रधानमंत्री के तौर पर नए चेहरे को मौका दिया है।
फ्रांस में यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है, जब राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों साल के अंत में होने वाले यूरोपीय चुनावों से पहले अपनी शीर्ष टीम में फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं।

जनमत सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मैक्रों का खेमा धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन की पार्टी से लगभग आठ से दस प्रतिशत अंकों से पीछे चल रहे हैं। मैक्रों के करीबी सहयोगी अटल, जो कोविड महामारी के दौरान सरकार के प्रवक्ता के रूप में एक घरेलू नाम बन गए, निवर्तमान प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न की जगह लेंगे।

हाल के जनमत सर्वेक्षणों में देश के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक गेब्रियल अटल ने रेडियो शो और संसद में सहजता से काम करने वाले एक समझदार मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वह फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे और खुले तौर पर स्वीकार करने वाले पहले समलैंगिक प्रधानमंत्री होंगे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680