asd पहली बार अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी सिर्फ महिलाएं – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

पहली बार अंतरिक्ष की सैर पर जाएंगी सिर्फ महिलाएं

0

नई दिल्ली 01 मार्च। अब तक अलग-अलग मिशन में विभिन्न देशों की 60 से ज्यादा महिलाएं अंतरिक्ष की सैर कर चुकी हैं। इनके साथ पुरुष अंतरिक्ष यात्री थे या इनका मिशन एकल था। पहली बार सिर्फ महिलाओं की टीम को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी चल रही है। अमरीकी अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के ‘एनएस-31 मिशन’ के लिए जिन छह महिलाओं को चुना गया है, उनमें अमरीकी गायिका कैटी पेरी शामिल हैं। वह यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत भी हैं। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ‘एनएस-31 मिशन’ की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे मार्च-अप्रैल के बीच लॉन्च किया जा सकता है।1963 के बाद यह पहली बार होगा, जब उड़ान में कोई भी पुरुष यात्री नहीं होगा।

मिशन को इस साल मार्च-अप्रैल के बीच पश्चिमी टेक्सास से लॉन्च करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रा में महिलाओं को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। घोषणा के बाद पैरी ने कहा कि यह यात्रा उनकी बेटी और दूसरों को प्रेरित करने का मौका है। यह खास मिशन अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा देगा। पैरी यूनिसेफ की सद्भावना राजदूत भी हैं और वह इस यात्रा को एक यादगार और ऐतिहासिक पल मानती हैं।

पैरी के साथ इस मिशन में पांच अन्य महिलाएं हैं। टेलीविजन होस्ट गेल किंग, नागरिक कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन, पूर्व नासा रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे और बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज भी हैं। मिशन का नेतृत्व लॉरेन ही करेंगी।

ब्लू ओरिजन का न्यू शेपर्ड कैप्सूल यात्रियों को अंतरिक्ष की सीमा तक ले जाएगा। वहां वे आधे घंटे तक पृथ्वी का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। यह ब्लू ओरिजन की 11वीं मानव उड़ान होगी। इससे पहले विलियम शैटनर और माइकल स्ट्रैहान जैसे सेलिब्रिटी भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680