asd सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा, दोस्त संग पकड़े जाने के बाद रील हुईं वायरल

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं महिला इंस्पेक्टर शैली राणा, दोस्त संग पकड़े जाने के बाद रील हुईं वायरल

0

आगरा 05 अगस्त। यूपी के आगरा में अपने सरकारी आवास पर दोस्त के साथ पकड़ी जाने वाली महिला इंस्पेक्टर शैली राणा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। मारपीट की घटना के बाद जब उनका वीडियो वायरल हुआ। लोग इंस्पेक्टर शैली राणा के पक्ष और विपक्ष में कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि पुलिस के सामने इंस्पेक्टर से मारपीट होती रही इससे ज्यादा शर्मनाक कोई और बात नहीं हो सकती थी।

पुलिस चाहती तो यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ता। पति-पत्नी और वो का मामला था। पुलिस को थाने में बैठाकर पंचायत करानी चाहिए थी। वहीं कुछ लोगों ने इंस्पेक्टर शैली राणा के वीडियो के साथ उनकी कुछ रील भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं। वायरल रील में शैली राणा कॉफी मॉडर्न नजर आ रही हैं। शैली राणा की अलग-अलग फिल्मी गीतों पर बनी रीलें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शैली राणा की इस रील पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी भी करते नजर आ रहे हैं।

बताते चले कि रकाबगंज थाना प्रभारी शैली राणा सरकारी आवास पर रहती हैं। शनिवार की शाम मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन कुमार उनके घर रुके थे। मुजफ्फरनगर से पवन कुमार की पत्नी अपने भाई, भाभी, भतीजे और बेटे के साथ आई थी। आते ही सभी ने बवाल किया था। शैली राणा और पवन कुमार के साथ मारपीट की थी। हंगामा होने पर रकाबगंज थाने से पुलिसकर्मी आ गए थे। किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया था। पुलिस ने खुद मारपीट के वीडियो बनाए थे। डीसीपी सिटी सूरज राय ने इस मामले में दो दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और तीन सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर शैली राणा को निलंबित किया गया था। उनकी तहरीर पर बवाल, हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज आदि की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने मौके से मवाना रोड, मुजफ्फरनगर निवासी इंस्पेक्टर की पत्नी गीता नागर, सरहज सोनिका व साले ज्वाला सिंह को पकड़ा था। तीनों को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर का बेटा अधिराज भी मां के साथ आया था। उसने मारपीट नहीं की थी। उसे दादा-दादी के सुपुर्द कर दिया गया। वह थाने में फूट-फूटकर रो रहा था। कह रहा था कि पापा की वजह से मम्मी के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पापा ठीक होते तो मम्मी को हंगामा क्यों करना पड़ता।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680