asd महिला CEO ने होटल में की 4 साल के बेटे की हत्या, शव को बैग में भरकर टैक्सी से हुई फरार – tazzakhabar.com
Date: 27/03/2025, Time:

महिला CEO ने होटल में की 4 साल के बेटे की हत्या, शव को बैग में भरकर टैक्सी से हुई फरार

0

बेंगलुरु 09 जनवरी। बेंगलुरु स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ ने अपने चार साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला काफी हैरान कर देने वाला है। सोमवार को गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की हत्या करने और उसके शव को एक बैग में भरकर टैक्सी में भागते समय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, गोवा के होटल में हत्या को अंजाम देने के बाद सूटकेस में बॉडी रखकर महिला टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। कर्नाटक के पास पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बच्चे की बॉडी भी बरामद की है। आरोपी महिला की पहचान 39 वर्षीय सूचना सेठ के तौर पर हुई है।
यह अपराध तब सामने आया जब एक होटल कर्मचारी महिला के होटल से बाहर निकलने के बाद कमरे की सफाई कर रहा था। इस दौरान उसने चादरों पर खून के धब्बे देखे। इसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। सीईओ ने अपने बेटे के साथ 6 जनवरी को उत्तरी गोवा के सिंक्वेरिम में होटल में चेक इन किया था।

39 साल की सूचना सेठ को कर्नाटक पुलिस ने चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सेठ ने अपने बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इस कृत्य को अंजाम देने के बाद होटल प्रबंधन से बेंगलुरु वापस जाने के लिए टैक्सी की व्यवस्था करने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि महिला सड़क मार्ग से यात्रा करना चाहती है। मामले में सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह अकेले ही होटल से बाहर निकली थी।

कलंगुट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, “आरोपी महिला ने शुरू में पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को दक्षिण गोवा में एक रिश्तेदार के पास छोड़ दिया है, लेकिन कहानी की कोई पुष्टि नहीं होने पर हमने कैब ड्राइवर को बुलाया और उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरु जाते समय चित्रदुर्ग जिले में कर्नाटक पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया।”

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680