asd फौजी 2 का ट्रेलर रिलीज, गौहर खान के साथ ये 10 दमदार सिपाही बढ़ाएंगे देश का मान-सम्मान – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

फौजी 2 का ट्रेलर रिलीज, गौहर खान के साथ ये 10 दमदार सिपाही बढ़ाएंगे देश का मान-सम्मान

0

मुंबई 02 नवंबर। शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘फौजी 2’ के मेकर्स ने फैंस को एक शानदार ट्रेलर की रिलीज का तोहफा दिया है, जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ये वही शो है जिससे शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत की थी। ‘फौजी 2’ में गौहर खान और विक्की जैन जैसे कलाकार हैं, जो ‘फौजी’ की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

गौहर खान इस ग्रुप को लीड कर रही हैं, उन्होंने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, ‘हमारे समय के सबसे फेमस शोज में से एक बनाने के लिए इस तरह की टीम जादुई है। मैं ऐसे शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं जिसने कई दिलों को छू लिया। इस वर्जन के साथ हमने क्या बनाया है, इसे हर कोई देखने के लिए इंतजार कर रहा है। फौजी एक भावना है, इसलिए यह हमारी भी जिम्मेदारी है कि उस शो ने सभी को जो दिया, उसकी विरासत को कायम रखें।’

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने ‘फौजी 2’ के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन से कोलेब किया है. फौजी 2 में विक्की जैन और गौहर खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फौजी 2 से 12 एक्टर अभिनय की दुनिया में उतरने जा रहे हैं. इसमें आशिष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्रा सोनी, अमरदीप फोगाट, अयान मनचंदा, नील सतगुप्ता, सुवंश धार, प्रियांशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, मानषी और सुष्मिता भंडारी जैसे न्यूकमर एक्टर्स का नाम शामिल है.

कौन बना रहा फौजी?
‘फौजी 2’ में सोनू निगम अपनी शानदार आवाज देंगे. वहीं, श्रेयास पुराणिक का संगीत होगा और शरद केलकर का फिल्म में वॉयस ओवर होगा. ‘फौजी 2’ को संदीप सिंह, विक्की जैन, जफर मेहंदी और समीर हालिम प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘फौजी 2’ को अभिनव परीक डायरेक्ट करेंगे. इससे पहले अभिनव ‘सब मोह माया है’ और ‘ए वेडिंग स्टोरी’ बना चुके हैं. ‘फौजी 2’ में निशांत चंद्रशेखर बतौर डायरेक्टर नजर आएंगे और यह शो दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होगा, लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई कि शाहरुख खान इसमें होंगे या नहीं , लेकिन मेकर्स सीरियल शुरू होने के बाद शाहरुख खान के फैंस को सरप्राइज जरूर दे सकते हैं.

बता दें, ‘फौजी’ साल 1989 में ऑनएयर हुआ था, जिसमें शाहरुख खान ने अभिमन्यू राय नामक जूनियर फौजी का किरदार निभाया था. शाहरुख खान ने साल 1988 से टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था. वहीं, शाहरुख खान की पहली फिल्म दीवाना साल 1992 में रिलीज हुई थी. इसके बाद से शाहरुख खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680